• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा में न वंशवाद चलता है, न जातिवाद, केवल कार्यकर्ता सर्वोपरि: पंकज चौधरी

Writer D by Writer D
14/12/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pankaj Chaudhary

Pankaj Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने कहा कि भाजपा में न किसी व्यक्ति का वर्चस्व चलता है, न परिवारवाद और न ही जातिवाद। पार्टी में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है और वही बड़े से बड़े दायित्व निभाता है। इसी भरोसे के साथ जनता ने बार-बार भाजपा को आशीर्वाद दिया है।

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संबोधन में पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने अपने राजनीतिक संघर्षों को याद करते हुए कहा कि राजनीति में आने का उनका शौक नही था। गलत चीज बर्दाश्त न होने की वजह से ही वह राजनीति में आएं।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मात्र 26 वर्ष की आयु में महाराजगंज से लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया। वर्ष 1991 से लेकर 2024 तक वे लगातार अपने क्षेत्र से जुड़े रहे और पार्टी व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सात बार सांसद बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वर्तमान में भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में वे अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभा रहे हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी को, उन्होंने अब तक की सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने कहा कि वे 1980 से अब तक रहे 15 प्रदेश अध्यक्षों के अनुभवों से सीखेंगे और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। उन्होंने मंच से दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

उन्होंने संगठन के चार स्तंभ कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम और विचार को भाजपा की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के सभी चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर लड़े हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “आप मेरे लिए सर्वोपरि हैं। मैं आपके लिए लड़ूंगा, लड़ता रहूंगा।”

नेतृत्व की परिभाषा स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि केवल आदेश देना नेतृत्व नहीं होता। सच्चा नेता वह है जो सबकी बात सुने, समाधान खोजे और पूरे परिवार को साथ लेकर चले। उनका उद्देश्य संगठन में संवाद और समन्वय को मजबूत करना है, ताकि कार्यकर्ताओं की बातें सरकार तक और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंच सकें।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी व्यक्ति वास्तव में कभी ‘पूर्व’ नहीं होता। पूर्व सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों का अनुभव पार्टी की पूंजी है और उसका पूरा लाभ संगठन को मिलेगा।

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 के बाद भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और शीघ्र ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की छवि पूरी तरह बदली है। पहले जहां प्रदेश का नाम सुनकर लोग हिचकिचाते थे, आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश की प्रशंसा हो रही है। चंद्रयान की सफलता से लेकर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और कानून व्यवस्था में सुधार तक, उत्तर प्रदेश विकास का मॉडल बन चुका है।

अंत में उन्होंने कहा कि 1989 में पार्षद के रूप में शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर आज इस मुकाम तक पहुंचा है। इसमें संघ परिवार का मार्गदर्शन और समर्थन अहम रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।

Tags: pankaj chaudhary
Previous Post

भाजपा की कार्यप्रणाली देख दुनिया है हैरानः पीयूष गोयल

Next Post

सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
CM Yogi congratulated the newly elected state president Pankaj Chaudhary.

सरकार व संगठन मिलकर नई गति के साथ बढ़ाएगा यूपी का संकल्पः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना का कहर: उप्र के 13 जिलों में भेजे गये नोडल अफसर, सीएम कार्यालय करेगा निगरानी

08/04/2021
line hajir

ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों मे मारपीट, दोनों सिपाही लाइन हाजिर

07/08/2022
CM Yogi

7 वर्ष में 12.80 लाख करोड़ से 26 लाख करोड़ के पार पहुंचा बैंकिंग व्यवसाय: योगी

21/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version