• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साय सरकार पीएम आवास बनाने के लिए फ्री में देगी रेत, वित्त मंत्री ने की घोषणा

Writer D by Writer D
20/02/2024
in राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़, राजनीति
0
OP Chaudhary

OP Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी (OP Chaudhary) ने रेत माफियाओं के खिलाफ राज्यभर में एक पखवारे तक विशेष अभियान चलाने तथा प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क रेत दिए जाने की घोषणा की है।

श्री चौधरी (OP Chaudhary) ने आज विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल में रेत खदान एवं उसके परिवहन को लेकर सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह घोषणा की। कांग्रेस सदस्य श्रीमती शेषराज हरिवंश के प्रश्नों के उत्तर में उन्होने कहा कि किसी भी खदान में मशीनों के उपयोग की अनुमति नही है। श्रीमती हरिवंश ने कहा कि खदानों में खुलकर मशीनों का उपयोग हो रहा है। मंत्री ने कहा कि इसकी जांच करवाई जायेंगी और अगर ऐसा पाया गया तो मशीनों की जब्ती बनाई जायेंगी।

भाजपा सदस्य धरमजीत सिंह ने कहा कि यह जांजगीर चापा जिले तक नही बल्कि पूरे प्रदेश का मामला है, रेत ठेकेदार मशीनों से रेत की खुदाई करवा रहे है। उन्होने मंत्री को हकीकत जानने के लिए हेलीकाप्टर से आज ही नदियों के घाटों का हवाई दौरा करने की सलाह देते हुए कहा कि दो सौ अधिक पोकलैंड एवं अन्य मशीने खुदाई करते दिख जायेंगी। उन्होने कहा कि बिलासपुर में तो अरपा की खुदाई इस तरह हुई है कि पुल की नीव तक के सुरक्षित नही छोड़ा गया है। उन्होने रेत खनन का काम ठेकेदारों से वापस लेकर फिर से सरपंचों को सौंपने की भी मांग की।

पीएम मोदी ने भिलाई IIT का किया लोकार्पण, कवर्धा और कुरुद को दी सेंट्रल स्कूल भवन की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष डा.रमन सिंह ने चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए मंत्री से कहा कि सदस्यों की भावना के मद्देनजर रेत माफियाओं के खिलाफ जांच के लिए पखवारे भर का विशेष अभियान चलाए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निःशुल्क रेत देने पर भी विचार करे। मंत्री ने इस पर एक पखवारे का विशेष अभियान चलाने और प्रधानमंत्री आवास के लिए लाभार्थियों को ट्रैक्टर एवं छोटे वाहनों से निःशुल्क रेत लाने की अनुमति देने की घोषणा की।

मंत्री श्री चौधरी (OP Chaudhary) ने रेत खनन का काम ठेकेदारों से वापस लेने सम्बन्धी प्रश्न के उत्तर में कहा कि रेत की व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग एवं सरकार विचार करेंगी और उचित निर्णय लिया जायेंगा। श्री चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष डा.चरणदास महंत द्वारा सदस्य सदस्य श्रीमती शेषराज हरिवंश के रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहन से एक बच्चे की मौत पर मुआवजे की राशि की मांग का फिर उल्लेख करने पर उन्होने कहा कि नियमानुसार मुआवजे के अलावा विवेकाधीन कोष से भी मदद की जायेंगी।

Tags: Chhatisgarh newsNational newsOP Chaudhary
Previous Post

पीएम मोदी ने भिलाई IIT का किया लोकार्पण, कवर्धा और कुरुद को दी सेंट्रल स्कूल भवन की सौगात

Next Post

चाभी नहीं प्रोडक्शन शुरू करें, यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत के बाजार को है आपका इंतजारः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार कृषि, एमएसएमई, नवाचार व सुशासन पर तैयार कर रही विकास का नया रोडमैप

15/05/2026
CM Dhami
राष्ट्रीय

उत्तराखंड कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 60% किया गया

15/05/2026
Next Post
CM Yogi

चाभी नहीं प्रोडक्शन शुरू करें, यूपी के साथ पूरे उत्तर भारत के बाजार को है आपका इंतजारः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

OnePlus Nord 2 may knock before September ends

सितंबर खत्म होने से पहले OnePlus Nord 2 दे सकता है दस्तक

26/05/2021
उम्र से पहले इसलिए जल्दी बूढ़े हो रहे हैं लोग

उम्र से पहले इसलिए जल्दी बूढ़े हो रहे हैं लोग, कही आप तो नहीं करते ये काम

25/11/2021
Millet

काशी से लेकर वाशिंगटन तक मिलेट्स का जलवा

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version