• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुले केदारनाथ धाम के कपाट, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

Writer D by Writer D
25/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Kedarnath Dham
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केदारनाथधाम। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में केदारनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आज (मंगलवार) सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसी के साथ छह माह तक बाबा केदार की नित्य पूजा-अर्चना होगी। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) समेत करीब आठ हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।

#WATCH | Uttarakhand: The portals of Kedarnath Dham opened for devotees. Kedarnath Temple Chief Priest Jagadguru Rawal Bhima Shankar Ling Shivacharya opened the portals. pic.twitter.com/WjPf2fcYdg

— ANI (@ANI) April 25, 2023

हिमालय में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट सेना के बैंड की मधुर धुन और हर-हर महादेव की गूंज के बीच खोले गए। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई। केदारनाथ मंदिर परिसर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया। कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे शुरू हुई। बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर पहुंची। इसके बाद रावल और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कपाट खोले गए।

इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसी के साथ बाबा केदार के दर्शन शुरू हो गए। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में कड़ाके की ठंड है। आसमान पर बादल छाये हुए हैं। सरकार ने यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा के विशेष इंतजाम किए हैं। हर पड़ाव स्थल पर प्राथमिक उपचार के लिए दवाओं की व्यवस्था की गई है।

#WATCH | Uttarakhand: The portals of Kedarnath Dham are set to open. The temple is decorated with 20 quintal flowers. Thousands of pilgrims are present in Kedarnath Dham during the opening of the portals. pic.twitter.com/TQSv3FeDe4

— ANI (@ANI) April 25, 2023

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजेय ने कहा कि यात्रा की सभी तैयारी पूरी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व सरकार के दिशा-निर्देश को समझ लें। मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुएधाम में आवास की व्यवस्था पहले सुनिश्चित कर लें। बच्चों व बुजर्गों के साथ यात्रा करने वाले विशेष सावधानी बरतें। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालु आवश्यक चिकित्सीय सलाह लें।

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम का किया लोकार्पण

इस बार नौ एविएशन कंपनियां केदारघाटी में जाखधार, शेरसी, फाटा, नारायणकोटि, जामू और सोनप्रयाग से हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। राज्य आपदा मोचन बल ने यात्रियों की मदद के लिए पांच पड़ाव बनाए हैं। यह हैं- केदारनाथ, लिनचौली, सोनप्रयाग, अगस्त्यमुनि और रतूड़ा। हर पड़ाव में दो-दो दल तैनात हैं। यह दल एक पड़ाव से दूसरे पड़ाव के बीच गश्त भी करेंगे। विशेष रूप से सोनप्रयाग, लिनचौली व केदारनाथ पैदल मार्ग पर यह यात्रियों की सहायता करेंगे। इन दलों को बर्फ हटाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्नो रिमूवर और आधुनिक उपकरण दिए गए हैं।

Tags: Kedarnath dhamUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Next Post

कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, देश में 9 हजार से अभी मरीज हुए स्वस्थ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
Next Post
Corona

कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, देश में 9 हजार से अभी मरीज हुए स्वस्थ

यह भी पढ़ें

Team India

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली जगह कौन हुआ आउट

23/06/2023
CM Dhami

कर चोरी रोकने के लिए उठाए कड़े कदम: मुख्यमंत्री धामी

16/10/2024
Oats Cheela

हेल्दी और सबसे टेस्टी रेसिपी है ओट्स चीला, नाश्ता या डिनर कभी भी खाएं

01/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version