• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष : मौर्य

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों का खंडन करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सरकार चल रही है और कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

श्री मौर्य ने बुधवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। सपा ,बसपा और कांग्रेस की तरह भाजपा कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नही है । भाजपा का सामूहिक नेतृत्व है। राष्ट्रीय संगठन है। संसदीय बोर्ड तय करेगा कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जायेगा। अभी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशल नेतृत्व साथ है।

उन्होने दावा किया कि भाजपा 2022 के चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएगी। जो लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे तो उनके सपने चकनाचूर हो जायेंगे। सपा, बसपा और फिर सपा शासनकाल के 15 सालों मे सरकार ने जितना काम नहीं किया है, उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने चार साल के अंदर करके दिखाया है। प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न प्रकार की कोई योजनाएं हैं गांव के गरीब तक पूरी तरह से पहुंचाने की सर्वाधिक सफलता की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिनों से राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए जमीन को लेकर विरोधियों के द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। राम मंदिर के नाम पर विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। फर्जी अफवाह फैलाई जा रही हैं लेकिन राम भक्त अपनी जगह पर अडिग हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने राम भक्तों के खून से होली खेली है वहीं कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में राम को काल्पनिक बताया था। जनता यह सब अच्छी तरीके से समझती है विरोधी इसलिए अफवाह फैला रहे हैं कि ठीक एक साल के बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है लेकिन विरोधियों की चाल किसी भी रूप में सफल नहीं होगी। भाजपा ने 4 साल जो कार्य किए हैं वह जनता के समक्ष हैं।

बंगाल में चुनाव हारने को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि भाजपा तीन सीटों से 77 पर पहुंची | अगर प्रतिशत में जोड़ेंगे तो यह बहुत अधिक है | यह बात अलग है कि देश की अपेक्षा बहुत अधिक है | वहां के लोग चाहते थे कि गुंडा गर्दी करने वाली सरकार जाए | लेकिन जनता का जो आदेश है वह स्वीकार है | भाजपा ने बंगाल में 77 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होने कहा कि पीडब्लूडी में खाली पड़े पदों को जल्द पदों को भरा जायेगा |

उप मुख्यमंत्री ने 416.78 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया और 383 करोड़ की परियोजना लोकार्पण किया।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

उप्र SC/ST आयोग के अध्यक्ष बने रामबाबू हरित, शासन ने जारी की अधिसूचना

Next Post

जनता के सहयोग से कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित हुआ : सुरेश खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Suresh Khanna

जनता के सहयोग से कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित हुआ : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ें

Deepotsav

अयोध्या में बड़े पैमाने पर होगा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट

10/03/2023
Manilal Patidar

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की गृहस्थी के 54 सामान कुर्क

06/07/2021
Manicure

इस तरह से घर पर ही करें मैनीक्योर, नाखून दिखेंगे खूबसूरत

19/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version