• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी दलों का अस्तित्व खतरे में हैं, उसे बचाने के लिए रास्ता खोज रहे है : शर्मा

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसान हितैषी है और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में कृषि कानून को अस्तित्व में लाया गया है।

श्री शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि नये कृषि कानून किसान के हित में लाये गये हैं जो दशकों से किसानों का शोषण करने वाले दलों को पच नहीं रहे हैं। ऐसे दल न केवल किसानों को गुमराह कर रहे हैं बल्कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति करना चाह रहे हैं। आज विपक्षी दलों का अस्तित्व खतरे में हैं और वे उसे बचाने का रास्ता खोज रहे हैं। वे मुद्दों पर बहस नहीं कर सकते हैं इसलिए उससे भागते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान गुमराह न हों। देश के अधिकांश किसान संगठन व किसान इन कानूनों के समर्थन में हैं। उन्होंने किसानों से अपील कि सरकार के बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर आगे आयें।

KGNU के दीक्षान्त समारोह पर पड़ी कोरोना की छाया, पहली बार ऑनलाइन मनाया जायेगा

एक सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बंगाल में टीएमसी नेत्री ममता बनर्जी भी वामपंथी दलों की तरह ही हिंसा की राजनीति कर रही हैं और वे बौखलाहट में उसी प्रकार का बर्ताव कर रही हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बंगाल में हुए हमले की निन्दा करते हुए कहा कि टीएमसी नेत्री ने जिस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग भाजपा अध्यक्ष के लिए किया है उससे बंगाल के लोग भी शर्मशार हुए हैं क्योंकि वहां के लोग शालीनता के हिमायती हैं। इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग बंगाल की संस्कृति पर कुठाराघात है।

बंगाल की मुख्यमंत्री को दीवार पर लिखी हार दिखाई दे रही है जिसके चलते वे ऐसा व्यवहार कर रही हैं। उनकी जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है।

कांग्रेस को नेतृत्व विहीन बताते हुए श्रीकांत ने कहा कि उस दल में सिर फुटव्वल मची हुई है। कांग्रेस आज केवल एक परिवार पर आधारित पार्टी बनकर रह गई है और उस परिवार में भी सिर फुटव्वल है। अब तो कांग्रेस के नेता भी इस पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस की घर की रार है जिस पर कांग्रेस के लोगों को सोचना होगा। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और अब कांग्रेस के नेता भी इस परिवार को नकार रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए उन्होंने कहा कि वे बेसिरपैर की बयानबाजी करते रहते हैं। उनके बयान देश की जनता तथा कांग्रेसजनों दोनो को ही पसंद नहीं आते हैं।

आम आदमी पार्टी के यूपी में चुनाव लडने पर मंत्री ने कहा कि श्री अरविन्द केजरीवाल पहली बार यूपी में नहीं आ रहे हैं वे पहले भी यूपी में चुनाव लड चुके हैं। उनका कहना था कि कोई भी दल किसी भी राज्य में चुनाव लड सकता है पर केजरीवाल पहले दिल्ली की हवा पानी की दशा तो सुधार लें। दिल्ली में प्रदूषण सबसे अधिक है तथा पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है। केजरीवाल सरकार यमुना को शुद्ध नहीं कर पाई है लोगों को दूषित पानी पिला रही है। दिल्ली वालों की बुनियादी जरूरतों को तो पहले वे पूरी करें।

उन्होने कहा कि कोविड के दौरान केजीरीवाल सरकार ने जिस प्रकार से यूपी के लोगों को भगाया तथा अपमानित किया है, यूपी की जनता उसका जवाब देने के लिए इंतजार कर रही है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। पार्टी विकास के दम पर ही चुनाव लडेगी। भाजपा की सरकार सूबे का विकास कर रही है और आगे भी विकास यात्रा जारी रहेगी। जनता ने अभी तक जिस प्रकार से आशीर्वाद दिया है वह आगे भी देती रहेगी।

Tags: Kisan andolanpm modiup news
Previous Post

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नए कृषि सुधार कानून विषय पर प्रतिष्ठित विद्वानों का मंथन आज

Next Post

ऐतिहासिक स्थल गुवारीडीह को सुरक्षित रखने के लिए कोसी की धारा को मोड़ा जाएगा : नीतीश

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
Next Post
Nitish Cabinet

ऐतिहासिक स्थल गुवारीडीह को सुरक्षित रखने के लिए कोसी की धारा को मोड़ा जाएगा : नीतीश

यह भी पढ़ें

पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला फेज सफल Corona vaccine's first phase succeeds at PGI Chandigarh

पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला फेज सफल, स्वयंसेवकों को दी गई दूसरी खुराक

25/10/2020
Compensation

टारगेट किलिंग में मारे गए यूपी के मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा

19/10/2022
पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग Yoga will be included in the school education curriculum

हरियाणा : स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version