• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐतिहासिक स्थल गुवारीडीह को सुरक्षित रखने के लिए कोसी की धारा को मोड़ा जाएगा : नीतीश

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Cabinet

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऐतिहासिक महत्व के स्थानों के संरक्षण को प्रतिबद्ध बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि पुरातात्विक स्थल गुवारीडीह को सुरक्षित रखने के लिए कोसी की धारा को मोड़ा जाएगा।

श्री कुमार ने रविवार को भागलपुर जिले में बिहपुर प्रखंड के गुवारीडीह में पुरातात्विक स्थल का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विशेषज्ञ की टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की है कि गुवारीडीह एक ऐतिहासिक स्थल है। यहां से मिले अवशेष 2500 वर्ष पहले के भी हो सकते हैं। इसके बारे में सबको जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोसी नदी की धारा को डायवर्ट किया जाएगा ताकि यह पूरा इलाका सुरक्षित रह सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसी नदी के कटाव को रोकने के लिए इसकी धारा को पुरानी धारा की ओर ले जाना जरूरी है, जिसे लेकर योजना तैयार कर आगे का कार्य किया जायेगा। उन्होंने शाहकुंड में प्रतिमा मिलने को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि वहां भी विशेषज्ञ को भेजा गया है। उनकी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

IPO लॉन्च कर मालामाल हुई भारतीय कंपनियां, जानिए सालभर के आईपीओ का ब्यौरा

इस दौरान बिहार हेरिटेज डेवेलपमेंट सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. विजय कुमार चौधरी ने अवशेषों के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्राप्त पुरातात्विक सामग्रियों में कृष्ण लोहित मृदभांड संस्कृति, उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभांड संस्कृति, मौर्य एवं कुषाणकालीन संस्कृति तथा गुप्त एवं गुप्तोत्तर कालीन संस्कृति के अवशेष हैं। उन्होंने प्रदर्शित सामग्रियों जैसे टेराकोटा, ताम्रनिधि, कढ़ाई डिजाइनदार हैंडल, आभूषण, मिट्टी के मनके, ताम्र मुद्रा, मुहर, जैविक जीवाश्म, औजार, लौह धातुमल, वाट, टोटीदार घड़ा, मृदभांड, शिलालोढ़ा, त्रिकोणीय ईंट, लाल मृदभांड के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

गुवारीडीह में प्राप्त अवशेषों में उत्तरी कृष्ण मार्जित मृदभांड संस्कृति और कृष्ण लोहित मृदभांड संस्कृति की बहुलता है, जो इसके ताम्र पाषाणिक संस्कृति की संभावनाओं को लक्षित करते हैं। मुख्यमंत्री ने खुदाई स्थल तथा नदी के तटीय किनारों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

महाराष्ट्र में अगले 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य

परिभ्रमण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद अजय मंडल, विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, विधायक पवन कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, भागलपुर प्रमंडल की आयुक्त वंदना किनी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार हेरिटेज डेवेलपमेंट सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक डॉ. विजय कुमार चौधरी, भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार, भागलपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नवगछिया की पुलिस अधीक्षक स्वपना एम., इतिहासकार डॉ. अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी, अभियंता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Tags: bihar newsBihar News in Hindibihar politicskosi nadiNational newsNitish Kumarpolitical news
Previous Post

विपक्षी दलों का अस्तित्व खतरे में हैं, उसे बचाने के लिए रास्ता खोज रहे है : शर्मा

Next Post

वरासत अभियान को राजस्व विभाग समयबद्ध ढंग से संचालित करें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Main Slider

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
पंजाब

बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस पर पंजाब विधानसभा स्पीकर ने किया नमन

16/10/2026
पंजाब

महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को मजबूत कर रही पंजाब सरकार: डॉ. बलजीत कौर

16/10/2026
Next Post
CM Yogi

वरासत अभियान को राजस्व विभाग समयबद्ध ढंग से संचालित करें : योगी

यह भी पढ़ें

Why did Jasmine Bhasin and Ali Goni hide such a big thing?

जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने आखिर क्यों छुपाई इतनी बड़ी बात?

23/05/2021
kanwariyas

सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के एसआई की मौत, पांच घायल

14/06/2022
CM Yogi

लोकसभा चुनाव में खड़गे को हराया था, विधानसभा चुनाव में पुत्र को हराएंगे : योगी

30/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version