• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी दल किसानों के कंधों पर बंदूक रख कर राजनीति कर रहे है : योगी

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विपक्षी दलों पर किसानो को भ्रमित कर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘भारत बंद’ की आड़ में आमजन के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ का प्रयास कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

श्री योगी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कृषि संबंधी सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों के माध्यम से पिछले छह वर्षों में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए हैं मगर देश के कुछ राजनीतिक दल भोले-भाले किसानों को भ्रमित कर वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की प्रेस वार्ता… https://t.co/OsBe0d4bBE

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 7, 2020

उन्होने कहा कि यूपीए सरकार में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने किसानों को हमेशा हथियार बनाया लेकिन किसान हित में कोई भी कदम उठाने में सदैव संकोच करते रहे। यह उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है। यह दल आज भी भोले-भाले किसानों के कंधों पर बंदूक रख कर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मूल्यों और आदर्शों के बगैर राजनीति कभी जन विश्वास का प्रतीक नहीं बन सकती है। वह सभी राजनीतिक दल, जिन्होंने कृषि संबंधी सुधार के इस महत्वपूर्ण कदम का सत्ता में रहते हुए समर्थन किया था, अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो का हिस्सा बनाया था, आज उसका विरोध कर जन विश्वास पर कुठाराघात कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह ने 2019 में कृषि से संबंधित स्टैंडिंग कमेटी में एपीएमसी मॉडल एक्ट में संशोधन को ‘किसान हितैषी’ बताते हुए उसका समर्थन किया था। फिर आज यह राजनीतिक दल भारत बंद का समर्थन किस मुंह से कर रहे हैं, इसका जवाब इन्हें देश की जनता को देना होगा।

मामूली विवाद के चलते पिता की गला रेतकर हत्या, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार

श्री योगी ने कहा कि आज भारत बंद का समर्थन कर अराजकता फैलाने वाले कांग्रेस समेत अनेक दल यह बताएं कि वर्ष 2010-11 के दौरान जिस यूपीए सरकार ने एपीएमसी एक्ट में व्यापक संशोधन की वकालत की थी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इससे संबंधित पत्र लिखे थे, आखिर उस समय उन्होंने यूपीए सरकार का समर्थन क्यों किया था।

उन्होने कहा कि जब देश कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है। उस समय विपक्ष द्वारा भोले-भाले किसानों को गुमराह कर कोरोना विरुद्ध समर को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। आमजन के जीवन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ का यह प्रयास कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

Tags: bharat bandh newscm yogicm yogi press confrencefarmer protestfarmer protest NewsLucknow NewsLucknow News in HindiNational newsYogi Newsकिसान आंदोलन
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी घायल

Next Post

MIG-29K के लापता पायलट निशांत सिंह का शव मिला, 26 नवंबर से जारी थी तलाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
MIG-29K pilot Nishant Singh's body found

MIG-29K के लापता पायलट निशांत सिंह का शव मिला, 26 नवंबर से जारी थी तलाश

यह भी पढ़ें

Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

14/04/2021
maa chandraghanta

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की उपासना, बल-यश में होगी बढ़ोतरी

11/04/2024
Anupriya Patel

असली पीडीए एनडीए है: अनुप्रिया पटेल

28/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version