• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों और गरीबों को दुखी देखकर विपक्षी दल खुश होते हैं : मौर्य

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्र्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला करने वाले गुण्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

श्री मौर्य ने शनिवार को वृन्दावन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा “ वैसे ममता का सिंहासन हिल उठा है तथा वहां की जनता बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रही है कि कब वहां पर चुनाव हों और कब वहां पर कमल का फूल खिले। जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है ममता उन्हें सजा नही दे रही हैं तो जनता उनको सजा देगी।”

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि सरकार किसानो को मनाने में नाकाम रही है। हकीकत यह है कि किसानों की मांगे मान ली गई हैं तथा यदि उनकी कुछ और मांगे हैं तो उनसे बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने किसानों को आगाह किया कि वे कांग्रेस एवं विरोधी दलों के बहकावे में न आएं क्योकि इन्होंने पहले भी उनका हित नही किया है तथा वे गरीबों औैर किसानों को दुःखी देखकर खुश होते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों, किसानेां को दुःखी देखकर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करते हैं।

J&K: सोपोर में पुलिस चौकी पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमले, दो नागरिक घायल

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 300 करोड़ रूपये की दो परियोजनाओं का आज वे शिलान्यास नही कर सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहारी जी का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और वे इन परियोजनाओं का एक पखवारे में आकर शिलान्यास करेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि यमुना एक्सप्रेस वे से होकर दिल्ली से आनेवाले , राजस्थान से आनेवाले या मथुरा से आनेवालों को ऐसी सड़कें मिलें जिससे वे वृन्दावन आकर बिहारी जी के दर्शन बिना किसी परेशानी के कर सकें।

श्री मौर्य ने आज कुभ मेला स्थल पर जाकर वहां चल रहे विकास कार्यों को भी देखा और आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होने बांके बिहारी में जाकर ठाकुर की आराधना भी की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में श्रीपंच निर्मोही अखाड़ा श्रीधाम वृन्दावन में संतों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में वृन्दावन कुंभ को और बेहतर आयोजित करने के बारे में चर्चा की।

ट्विटर पर ‘दिलजीत कित्थे आ’ ट्रेंड होने के बाद अब पंजाबी सिंगर ने दिया यह जवाब

उप मुख्यमंत्री ने मथुरा मे लोक निर्माण विभाग की 33687.75 लाख रूपये की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जिसमें 29 कार्यो का लोकार्पण एवं 25 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा शहीदोंको सम्मान दिये जाने की दिशा में शहीदो के ग्राम तक मार्गों का निर्माण कार्य कराये जाने की योजना संचालित की गयी है। जिसमें मथुरा मे दो मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी लागत 74.54 लाख रूपये है तथा एक मार्ग पर सक्षम स्तर से शीघ्र स्वीकृति प्राप्त हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों के प्रोत्साहन तथा सम्मान के लिये उनके ग्राम तक मार्ग की मरम्मत/निर्माण कार्य के लिए योजाना संचालित की गयी है। मेजर ध्यानचन्द्र पथ योजनान्तर्गत जिला मथुरा के पांच कार्य स्वीकृत है। जिसकी लागत 267.56 लाख रूपये है तथा 11 मार्गों पर सक्षम स्तर से शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जायेगी।

हाथरस कांड: PFI का लीडर रउफ को ईडी ने तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से दबोचा

श्री मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षणके लिए विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों को हर्बल मार्ग के रूप में चयनित किया गया है, जिन पर विशेष रूप से औषधीय गुणों वाले पौधौ को रोपित किया जा रहा है। मथुरा में दो मार्गों पर कुल 356 हर्बल वृक्षों का रोपण हुआ है। फरह-अछनेरा मार्ग एवं ए0टी0के मार्ग से शीशगढ़ी मार्ग को हर्बल रोड के रूप में चिन्हित किया गया है।

उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग में क्रियान्वित हो रहे के न्यूनतम 10 प्रतिशत निर्माण कार्यों को वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जो कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा एक अहम कदम है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मथुरा में चार मार्गो लागत 47 लाख रूपये से वेस्ट प्लास्टिक का प्रयोग नवीनीकरण का कार्य कराया गया है।

Tags: JP naddaKeshav mauryalatest UP newspoliitcal newsup newsUP Politics
Previous Post

कोरोना ने परिवार को एक साथ रहना एवं खाना सिखाया : आनंदीबेन

Next Post

4 महिला वैज्ञानिकों के योगदान से दुनिया को मिला कोविड-19 का टीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
औरैया के जिलाधिकारी ने लगवाया कोविड का टीका Corona vaccine

4 महिला वैज्ञानिकों के योगदान से दुनिया को मिला कोविड-19 का टीका

यह भी पढ़ें

Food Safety

श्रद्धालुओं की सहूलियत सीएम योगी की सर्वोच्च प्राथमिकता

27/01/2026
Piyush Goyal

पीयूष गोयल को रामविलास पासवान का मंत्रालय मिला, उपभोक्ता मामलों का अतिरिक्त प्रभार

09/10/2020
एलडीएम गुडविल क्रिकेट LDM Goodwill Cricket

एलडीएम गुडविल क्रिकेट में टीम अमेजिंग की रोमांचक जीत

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version