• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में नहीं दिखने वाले विरोधी दलों को होम आइसोलेशन में डालना है : योगी

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जौनपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख कर कहा कि भाजपा विरोध इस हद तक हो रहा है कि देश विरोधी और भाजपा विरोधियों का ध्रुवीकरण हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की आन-बान-शान की रक्षा कर रहे हैं। भारत विरोधियों से लड़ाई में प्रधानमंत्री के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री यहां टीडी कालेज के मैदान में आयोजित भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री और भाजपा के काशी, अवध क्षेत्र के प्रभारी राजनाथ सिंह,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव की चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ पूरा देश लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मना रहा था, तो दूसरी तरफ देश तोड़ने वाले जिन्ना के साथ लौह पुरुष की तुलना हो रही थी। ये वहीं राष्ट्र विरोधी तत्व हैं, जिन्होंने 2017 के पहले सत्ता में रहकर प्रदेश की आस्था पर प्रहार करने का काम किया था। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला कर, दंगा करके विकास को बाधित करने का काम किया। अपनी सरकार में युवाओं की नौकरी पर डकैती डालते थे।

योगी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर ये लोग डंडा चलवाते थे और आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है। तब से ये लोग बेचैन हो गए हैं। भ्रष्टाचार नहीं कर पा रहे और प्रदेश में दंगा नहीं करा पा रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बंद हुआ और बेटियों को सुरक्षा दी है। भाजपा सरकार में माफियाओँ पर कार्रवाई जारी है। जनता के पैसों से लूटकर बनाई गई इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, अफसरों संग की बैठक

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ जीते यह बुलडोजर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग कोरोना काल मे कहीं दिखाई नहीं दिए। ये सभी लोग होम आइसोलेशन में थे। अब हमें इनको होम आइसोलेशन में डालना है। सम्मेलन में कांग्रेस को निशाने पर लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने कोरोना काल में लोगों को मुफ्त राशन, उपचार और वैक्सीन दी है। सरकार के कार्यो को देख स्वाभाविक रूप से उनकी (विरोधी दलों की) परेशानी देखी जा सकती है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए विधानसभा चुनाव में बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा भी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोध के बीच लड़ाई में राष्ट्रवाद को जिताने के लिए भाजपा के बूथ अध्यक्ष को जीतना होगा। आपका दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ें।

Tags: cm yogiJaunpur newsup newsyogi in jaunpurYogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने की कोरोना नियमों के अनुपालन की अपील

Next Post

जो परिवार चलाने में सक्षम नहीं वे प्रदेश चलाने का सपना देख रहे हैं : स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
swatantra dev

जो परिवार चलाने में सक्षम नहीं वे प्रदेश चलाने का सपना देख रहे हैं : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

FD

निवेश किया हुआ कितने दिन में दोगुना या तीन गुना हो जाएगा आपका पैसा

09/10/2020

भाजपा में लगी इस्तीफे की झड़ी, स्वामी प्रसाद के बाद इन विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

11/01/2022
Murder

पिता ने बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

31/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version