• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान पंचायत का नाटक न करे विपक्ष, दूर नहीं है 2022 : मौर्य

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, राजनीति
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत का किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ है और किसान भली भांति जानता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आमदनी दोगुना करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में चहुंओर विकास किया गया है, जिससे विपक्ष को पूर्ण विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी हार सुनिश्चित है।

इसी को देखते हुए किसान पंचायत का नाटक कर रहे हैं, लेकिन 2022 दूर नहीं है और 2014,17 और 19 की तरह 22 में भी इनको जनता नकारने जा रही है। यह बातें रविवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और कानपुर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 12 बार किसानों से बातचीत कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से एक फोन काल की दूरी पर हैं। किसान आंदोलन सही मायने में कोई मुद्दा नहीं है और भारतीय किसान भाजपा के साथ है। जनता से दूर हो चुका विपक्ष साजिशन शाहीन बाग की तरह किसान आंदोलन को बिना वजह के धार देना चाहता है, लेकिन उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। देश का किसान समझ रहा है कि विपक्ष किसानों के कंधों पर बंदूक चलाकर अपना हल निकालना चाहता है।

कुल मिलाकर विपक्षी दलों का किसान पंचायत सिर्फ नाटक है अगर उनको जनता पर भरोसा है तो 2022 दूर नहीं है और जनता की अदालत में आयें। जनता अबकी बार फिर इनको नकारने जा रही है और भाजपा 313 से अधिक सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

महापंचायत में गरजे टिकैत, बोले- भारत सरकार की पॉलिसी है कि भारत बिकाऊ है

जातीय सम्मेलन कर रही बसपा उप मुख्यमंत्री ने बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन पर भी कटाक्ष किया और कहा कि सम्मेलन में कौन पहुंच रहा है, यह प्रदेश की जनता देख रही है। प्रबुद्ध सम्मेलन सिर्फ भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर करती है। बसपा तो सिर्फ जातीय सम्मेलन कर रही है।

कोरोना की भांति दूर होगा डेंगू शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में उत्तर प्रदेश सरकार ने बेहतर कार्य किया। सरकार की कार्यशैली से महामारी पर रोक लगाई जा सकी और ऐसा ही कार्य डेंगू पर किया जा रहा है और जल्द ही इस पर काबू पाया जा सकेगा।

योगी सरकार ने सांस्कृतिक धरोहर, परम्पराओं व लोक-कला को दिया बढ़ावा

संस्कार के अनुरुप बोल रहे मनोज पाण्डेय सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कार के अनुरुप मनोज पाण्डेय बोल रहे हैं। उनकी पार्टी में यही संस्कार दिया जाता है।

बताते चलें कि, मनोज पाण्डेय ग्रामीणों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

IS आतंकी हमले में 12 अधिकारियों की मौत, तीन घायल

Next Post

यूपी में मिले कोरोना के 18 नए मामले, 31 मरीज हुए रोगमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Teacher's Day
Main Slider

जानें अलग-अलग देशों में किस वजह से मनाते है Teacher’s Day

05/09/2026
Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

05/09/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

05/09/2026
Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Next Post
corona curfew in up

यूपी में मिले कोरोना के 18 नए मामले, 31 मरीज हुए रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

22/09/2024
लालू यादव Lalu Yadav

लालू का नीतीश पर हमला, कहा- बिहार में आई अपराध की सुनामी

07/01/2021
cm yogi

यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत

12/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version