• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करेगा ये मौसमी फल, ट्राई करें ये फेस पैक

Writer D by Writer D
14/02/2026
in फैशन/शैली
0
Orange Face Pack

Orange Face Pack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो यह ना चाहती होगी कि उनकी त्वचा नेचुरली ग्लोइंग करें और उन्हें किसी भी प्रकार के मेकअप की जरूरत पड़े। ऐसे में कुदरती खूबसूरती की इस चाहत को पूरा करने के लिए आपको त्वचा पर भी कुदरती चीजों का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप अपने घरेलू नुस्खों में संतरे को शामिल कर सकते हैं। संतरे में मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे तत्व अपने गुणों से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां, डेड स्किन सेल्स और पिंपल्स को हटाते हुए स्किन पर निखार और चमक लाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको संतरे से बने कुछ फेसपैक (Orange Face Pack) की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में…

संतरे का जूस लगाएं 

एक ताजे संतरे का रस एक बाउल में निकाल लें। दो चम्मच संतरे का रस लें और इसे एक चम्मच पानी में घोल लें। इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए अपनी उंगलियों से गोलाकार मोशन में मसाज करें और सादे पानी से धोने से पहले 10-12 मिनट तक लगा रहने दें। सप्ताह में दो या तीन बार दोहराएं। ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान तरीका है।

संतरे और हल्दी का फेस पैक (Orange Face Pack) 

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर इस फेस पैक को पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर तैयार करें। इसके बाद एक चुटकी हल्दी को 1 चम्मच संतरे के पाउडर में मिलाएं और गुलाबजल के साथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।संतरे और पपीते का फेस पैक

संतरे के साथ पपीते को मिला दिया जाए, तो टैन और मुंहासे से छुटकारा पाने में बहुत मदद मिलती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक संतरे का छिलका निकाल लें। फिर इस छिलके को आधा कप पपीते के साथ ग्राइंडर में पीस लें और चेहरे एवं गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

संतरे और दही का फेस पैक (Orange Face Pack) 

यह आपकी त्वचा के अतिरिक्त तेल को आसानी से एब्ज़ॉर्ब कर लेता है। फेस पैक बनाने के लिए आप 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में दही अथवा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और करीबन 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में करीबन 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपको फर्क नज़र आने लगेगा।

संतरे और बेसन का फेस पैक (Orange Face Pack) 

इस फेस पैक से चेहरे का पीएच बैलेंस सामान्य होने में मदद मिलती है। स्किन की पिग्मेंटेशन यानी झाइयों पर इसका सबसे अच्छा असर दिखता है। एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच बेसन का पाउडर, एक चम्मच गुलाबजल और 2 चम्मच संतरे का रस मिला लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर छुड़ा लें।

संतरे, नारियल तेल और मिल्क क्रीम का फेस पैक (Orange Face Pack) 

एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें एक चम्मच मिल्क क्रीम और नारियल तेल मिलाएं। एक पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। अपनी उंगलियों से सर्कुलर मोशन में धीरे से त्वचा की मसाज करें। पानी से धोने से पहले इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। ग्लोइंग त्वचा के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags: face masks for glowing skinface packs for radiant skinglowing skinhomemade face masks for skin gloworange beauty face packorange skin glow face packspeel face packs for glowing skinrefreshing orange facial treatmentsskin brightening face packs with orangesskincare remediesvitamin c face packs for glowing skin
Previous Post

Valentine’s Day पर बिना मेकअप भी चमकेगा चेहरा, इंस्टेंट ग्लो के लिए आजमाएं ये टिप्स

Next Post

हेयर कलर के बाद भी बाल की जड़ें दिखती हैं सफेद, तो जानें रूट टचअप का सही तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Jyeshtha Amavasya
धर्म

आषाढ़ अमावस्या पर इस विधि से करें पूजन, पितरों को मिलेगी शांति

14/07/2026
Jade Plant
धर्म

घर में लगा ले ये जादुई पौधा, नहीं होगी धन की कमी

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Next Post
White Hair

हेयर कलर के बाद भी बाल की जड़ें दिखती हैं सफेद, तो जानें रूट टचअप का सही तरीका

यह भी पढ़ें

aaron finch vs virat kohli

दौरे की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा भारत

02/12/2020
AK Sharma

कृषि अपशिष्ट से होगा बिजली उत्पादन, पराली बनेगी कोयले का विकल्प: एके शर्मा

15/07/2023
शाहनवाज आलम

भाजपा सरकार में सच बोलने वालों को जेल भेजा जा रहा है : शाहनवाज

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version