• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 में होगी जैविक खेती की जय-जय

Writer D by Writer D
13/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार-2 (Yogi 2.0) में जैविक खेती (Organic farming) की और जय-जय होगी। पहले कार्यकाल से ही जैविक खेती (Organic farming) पर योगी सरकार का जोर रहा है। वजह, इस खेती की खूबियां हैं। मसलन, कम लागत में अधिक उत्पादन। उत्पाद के बेहतर दाम। साथ में पर्यावरण (जल, जंगल और जमीन) और लोगों की सेहत के लिए भी सुरक्षा।

जैविक खेती में वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) गाय के गोबर, मूत्र और अन्य उत्पादों से बने उर्वरकों एवं कीट नाशकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जैविक उत्पादों को वाजिब दाम दिलाना भी जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए जरूरी है। सरकार इन सभी पहलुओं पर पहले से ही काम कर रही है।

योगी सरकार-2 में प्रदेश के लाखों किसानों के हित में इस प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। चुनाव के ठीक पहले भाजपा की ओर से जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भी भाजपा ने जैविक खेती को विस्तार देने के लिए मिशन प्राकृतिक खेती शुरू करने के प्रति प्रतिबद्धता जतायी है।

ट्रेनिंग और प्रशिक्षण पर खासा जोर

जैविक खेती के बाबत किसानों के प्रशिक्षण और प्रदर्शन पर सरकार का खासा जोर है। इसी क्रम में गत दो वर्षों में 225691 कृषकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। रही देख कर सीखने की बात तो अब तक प्रदेश में कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयों द्वारा 83.185 एकड़ में प्राकृतिक खेती का डेमो (प्रदर्शन) कराया जा चुका है। इसके अलावा  राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान रहमान खेड़ा में क्रमशः 10 और 1.20 एकड़ में प्राकृतिक खेती का प्रदर्शन कराया गया है।

योगी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को दिखाई स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई राह

जैविक खेती में गाय के गोबर, मूत्र सींग से बनी खाद और कीटनाशकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लिहाजा प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों और सभी 20 कृषि विज्ञान केंद्रों पर गो आधारित खेती का डिमांस्ट्रेशन कराया गया है।

उत्पादों का वाजिब दाम दिलाने के लिए हर मंडी में जैविक आउटलेट्स

जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए सबसे जरूरी है उत्पादन का वाजिब दाम मिलना। इसके लिए सरकार सभी मंडियों में अलग से जगह (आउटलेट्स) निर्धारित कर चुकी है। किसान गोबर, घरेलू कूड़े-कचरे और फसल अवशेषों से वर्मी कंपोस्ट तैयार कर इनका फसलों में अधिक से अधिक प्रयोग करें इसके लिए सरकार प्रति इकाई वर्मी कम्पोस्ट के लिए 5000 रुपए का अनुदान देती है। इसके अलावा अगर कोई किसान जैविक खेती करना चाहता है तो सरकार की ओर से संबंधित किसान को प्रति एकड़, प्रति वर्ष की दर से क्रमशः 1800, 3000 और 2000 रुपए का अनुदान दिया जाता है। इसी क्रम में जैविक बीज प्रबन्धन के लिए तीन साल में 500-500 रुपए की समान किश्तों में 1500 रुपये, हरी खाद के लिए पहले साल 1500 रुपये देती है। साथ ही बोटैनिकल एक्सट्रेक्ट, लिक्विड बायो फर्टीलाइजर, लिक्विड बायोपेस्टिड, प्राकृतिक पेस्ट कंट्रोल,  फॉस्फेट ऑर्गेनिक रिच मैन्यूर, सीएचजी चार्जेज पर भी अनुदान देय।

काशी में लकड़ी पर उकेरी राम दरबार की मांग बढ़ी

कुल मिलाकर अगर कोई किसान एक एकड़ में जैविक खेती करना चाहता है तो सरकार तीन वर्षों में अलग-अलग मदों में उसे कुल 16800 रुपए का अनुदान देती है।

केन्द्र पोषित परम्परागत कृषि विकास योजना एवं नमामि गंगे योजना के तहत जैविक जैविक खेती का क्रियान्वयन क्लस्टर अप्रोच (50 एकड) पर किया जा रहा है। इस योजना से गंगा किनारे के कानपुर नगर, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, मुज्जफरनगर, हापुड़, मेरठ, अमरोहा, संभल, कन्नौज, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, चंदौली हैं। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ नमामि गंगे परियोजना में आने वाले जिलों में भी प्राकृतिक खेती को सरकार प्रोत्साहन दे रही है। प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना, नमामि गंगे एवं जैविक खेती सहित 95680 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अब तक 4754 क्लस्टर बनाए जा चुके हैं। सरकार इस पर 2021-22 तक  114.53 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। इससे 1.75 लाख कृषक लाभान्वित हो चुके हैं।

प्रदेश सरकार बीपीकेपी

(भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति) योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 35 जिलों में 3870380 हेक्टयर रकबे पर जैविक खेती कराने की योजना है। इस योजना के तहत चयनित जिलों के नाम हैं -आजमगढ़, सुल्तानपुर, गोंडा, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, मथुरा, बदायूं, अमरोहा, बिजनौर, झांसी,जालौन, ललितपुर, बाँदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, मीरजापुर, गोरखपुर, कानपुर देहात, फरुर्खाबाद, रायबरेली, उन्नाव, पीलीभीत, देवरिया, आगरा, मथुरा, फतेहपुर, कौशांबी, बहराईच, श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, वाराणसी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, चंदौली और सोनभद्र।

Tags: # organic farmingLucknow Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

योगी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को दिखाई स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई राह

Next Post

आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या, कश्मीर छोड़ने के चिपकाए पोस्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

Mission Shakti 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

06/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

देवीपाटन मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

06/10/2025
CM Yogi worshiped Baba Vishwanath
Main Slider

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, ’काशी कोतवाल’ काल भैरव के दर पर भी झुकाया शीश

06/10/2025
CM Yogi pays tribute to Pt. Chhannulal Mishra
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पं. छन्नूलाल मिश्र को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

06/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेः सीएम योगी

06/10/2025
Next Post
Terrorist Attack

आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या, कश्मीर छोड़ने के चिपकाए पोस्टर

यह भी पढ़ें

नासिक में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता मापी गई

05/09/2020
lowest unemployment

रोजगार देने में छत्तीसगढ़ अव्वल, बेरोजगारी दर महज 0.1 फीसदी

05/10/2022
Akhilesh Yadav Rally

अखिलेश की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने फिर किया हंगामा, पुलिस पर फेंके पत्थर

22/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version