• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में व्याख्यान का आयोजन

Desk by Desk
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
उर्दू विभाग में व्याख्यान Khwaja Moinuddin Chishti Language University

उर्दू विभाग में व्याख्यान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के तत्वावधान में शनिवार को एन0 सी0 पी0 यू0 एल0 नई दिल्ली के आर्थिक सहयोग से “मजाज़ लेक्चर सीरीज” के अंतर्गत एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। उक्त व्याख्यान दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. इब्ने कंवल ने “दास्तान की जमालियात” विषय पर दिया।

इस विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किस्सागोई मानव प्रवृत्ति का एक महत्वपूर्ण अंग है जो हर व्यक्ति में मौजूद रहता है। दास्तान उस दौर की पैदावार है जब इंटरटेनमेंट और मनोरंजन के साधन बहुत सीमित थे। ऐसे वक्त में दास्तान और किस्सागोई ने जहां एक तरफ समाज को नई दुनियाओं की सैर कराई, वही उसने समाज, संस्कृति और भाषा को संजो कर रखने और उसे नया आयाम देने में भी सफल योगदान दिया।

छात्रा की ‘ना’ के बाद लगा दी फर्जी मुकदमों की झड़ी, CM से हुई शिकायत तो हटाए गए SP

किस्सागोई के बदलते स्वरूप की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक दौर था जब दास्तानें बहुत ज़्यादा लिखी और सुनाई जाती थी, लेकिन फिल्मों का दौर आते ही, दास्तानों का दौर कम होना शुरू हो गया । आज दास्ताने उस रूप में नहीं लिखी जा रही हैं जैसे पहले लिखी जाती थी पर उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जब भी कोई गुज़रे हुए जमाने और उस दौर के समाज को जानने – पहचानने की कोशिश करना चाहेगा तो यह दास्ताने उसका साथ देंगी।

अंत में उन्होंने कहा कि इतिहास और दास्तान में यही फर्क है कि इतिहास हमारे सामने बादशाहों की कहानी बयान करता है और दास्तान हमें इंसानों की कहानी सुनाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मसूद आलम, अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय ने की। कार्यक्रम का संयोजन, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. एस.एस.ऐ. अशरफी ने किया एवं डॉ. अकमल शादाब ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. फखरे आलम, डॉ सौबान सईद , डॉ. मोहम्मद जावेद अख्तर, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. आज़म अंसारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

Tags: Khwaja Moinuddin Chishti Language UniversityOrganizing lecture in Urdu Departmentउर्दू विभागख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ
Previous Post

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद का पत्र कुलाधिपति को भेजा

Next Post

आजम खान के समर्थन में शुरू हुई सपा साइकिल यात्रा पहुंची लखनऊ, अखिलेश ने किया स्वागत

Desk

Desk

Related Posts

Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

29/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश भर में हो स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन : मुख्य सचिव

29/07/2026
Next Post
SP Cycle Yatra reached Lucknow

आजम खान के समर्थन में शुरू हुई सपा साइकिल यात्रा पहुंची लखनऊ, अखिलेश ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य भेट

12/05/2025
anil sharma

यूपी के मंत्री का विवादित बयान, आंदोलनकारी किसानों को बताया राष्ट्र विरोधी

26/12/2020
Rape

TMC की प्रचंड जीत के बाद बंगाल में शुरू हुआ बर्बर हत्याएं व दुष्कर्म का दौर

04/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version