• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी बहन-बेटियां योगी राज में सुरक्षित नहीं है : लल्लू

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बाराबंकी, राजनीति
0
अजय कुमार लल्लू Ajay Kumar Lallu

अजय कुमार लल्लू

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी ।

श्री लल्लू ने आज यहां पूर्व राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया के ओबरी आवास पर तहरी भोज में शामिल होने के पहले संवाददाताओं से कहा कि 44 दिन हो गये हैं और हमारा अन्नदाता दिल्ली सीमा पर अपने अधिकार की लडाई आंधी, पानी, बरसात और कड़ाके की ठंड में लड रहा है, लेकिन मोदी सरकार को देश के अन्नदाता की पीडा दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि 60 से ज्यादा किसानों ने तीन काले किसान कानूनो को वापस करने के लिये अपनी शहादत दी है। कांग्रेस उनकी शहादत को व्यर्थ नही जाने देगी और 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करके केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाल सत्ता के नशे मे सोई सरकार को जगाने का काम करेगी।

उन्होंने कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को पहले वैक्सीन लगवा कर जनता के मन में वैक्सीन के प्रति विश्वास दिलाना चाहिए ।

कलयुगी पति ने फूफा संग किया पत्नी का यौन शोषण, दोनों आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की किसान विरोधी तथा कानून व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरते हुये श्री लल्लू ने कहा कि आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, नौजवान, छोटे, मझौले व्यापारी, छात्र महिला सभी वर्ग परेशान है। प्रदेश के किसानो का 11 हजार करोड रूपये के गन्ना बकाया भुगतान किसानो को नहीं मिल पा रहा है जबकि सरकार ने कहा था कि सरकार बनने के 14 दिन के अन्दर हमने किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया तो उसका ब्याज देगे, लेकिन किसी किसान को इस सरकार ने ब्याज तक नही दिया है ।

उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश का किसान धान खरीद क्रय केन्द्रो पर महीनो से अपने धान की बिक्री के लिये खड़ा है और वह अपना धान 900 से 1000 रूपये मे बेचने को मजबूर है। इस किसान विरोधी योगी सरकार में एक वर्ष में 800 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है ।

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में जंगलराज कायम है। सरकार और इनके मंत्रियों, बेलगाम अफसरशाही का वरदहस्त, जहरीली शराब बेचने वालो के सिर पर है और इसी के चलते बाराबंकी, मेरठ, बागपत, कुशीनगर, सहारनपुर, आजमगढ़,बुलदंशहर में जहरीली शराब निरीह आवाम की मौत हो रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब बनाने वालो का धन्धा सरकार की सरपरस्ती में फल फूल रहा है।

हमारी बहन बेटियां योगी राज में सुरक्षित नहीं है अभी दो दिन नहीं हुए बुलन्दशहर में जहरीली शराब पीकर कई लोग अपनी जान गवा चुके है और कई बीमार है। उन्होंने कहा है कि देश तथा प्रदेश की सरकार पूंजीपतियो की सरकार है और कांग्रेस पार्टी किसान, नौजवान आवाम की सरकार बनाने की लडाई लड़ रही है।

Tags: bjpcongressup news
Previous Post

केंद्र सरकार को किसानों की पीड़ा नहीं दिख रही : कांग्रेस

Next Post

सीएम योगी बोले- चौरी चौरा शताब्दी समारोह और आजादी की 75वीं सालगिरह की कार्ययोजना बनाये

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी बोले- चौरी चौरा शताब्दी समारोह और आजादी की 75वीं सालगिरह की कार्ययोजना बनाये

यह भी पढ़ें

Shibu Soren should get the status of 'Father of the State'

शिबू सोरेन को मिले ‘राज्य पिता’ का दर्जा, झामुमो ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

26/08/2025

कोरोना के बढ़ते केस से CM योगी अलर्ट, बोले- हर हाल में दुकानें और बाजार समय पर हो जाएं बंद

26/08/2021

सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम और जया बच्चन, स्वामी प्रसाद को भी जगह

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version