• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

107 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर रचा कीर्तिमान

Writer D by Writer D
07/03/2022
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज स्थित मनोहरदास नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा. एस पी सिंह (dr. s.p singh) ने फेको पद्धति से 16 घंटे 30 मिनट में 107 लोगों की आंख में मोतियाबिंद का आपरेशन कर विश्व रिकार्ड बनाने का दावा किया है।

डा सिंह ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछली 25 फरवरी को चिकित्सालय में अपनी टीम के साथ 107 लोगों के मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया। इससे पहले वर्ष 2016 में उन्होंने एक दिन में 56 लोगों का इसी पद्धति से आपरेशन किया था। अपने नए कीर्तिमान से वर्ष 2016 में किए आपरेशन का रिकार्ड को तोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि अक्टूबर 2011 में पूर्वी लद्दाख में ब्रिगेडियर डाक्टर जेकेएस परिहार ने एक दिन में 34 फेकोइमल्सिफिकेशन सर्जरी का विश्व रिकार्ड बनाया था।

अगर आपको भी हैं मोतियाबिंद की बीमारी तो जान ले कारण व उपाय

डॉ. सिंह मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी हैं। उन्होंने दावा किया कि यह विश्व रिकार्ड है। सर्जरी सुबह छह बजे से शुरू हुई थी और रात 10.30 बजे तक निरंतर आपरेशन करते रहे। सभी लोगों के आपरेशन नि:शुल्क

किए गए। उन्होने कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित हैं जिनका कहना था कि सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा सच होते हैं।

आयुर्वेदिक इलाज से भी दूर किया जा सकता है मोतियाबिंद

डा. सिंह ने बताया कि विश्व रिकॉर्ड इसलिए हो सकता है क्योंकि इसके पहले 2016 में भी एक दिन में 52 लोगों की फेकोइमल्सिफिकेशन सर्जरी की थी। उन्‍होंने कहा कि वह डाक्टरों की युवा पीढ़ी को समाज कल्याण के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।

फतेहपुर के मूल निवासी डा सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1990 से नेत्र संबंधित बीमारियों का ऑपरेशन कर रहे हैं। अब तक एक लाख से ज्यादा मरीजों का सफल ऑपरेशन करने में सफल रहे हैं। सिंह को वर्ष 2005 में प्रदेश सरकार ने यूपी का बेस्ट आई सर्जन चुना था। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। वर्ष 2018 में एक साल में 5220 मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए प्रदेश सरकार ने अमूल्य निधि अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Tags: Dr. S.P. SinghPrayagraj Newsup news
Previous Post

निजी मेडिकल कॉलेजों में 50% सीटों की फीस होगी सरकारी के बराबर

Next Post

पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की परीक्षा के कहलते बंद रहेगा इंटरनेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Self-Help Groups
उत्तर प्रदेश

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

01/09/2026
Next Post
west-bengal-internet-ban

पश्चिम बंगाल में दसवीं कक्षा की परीक्षा के कहलते बंद रहेगा इंटरनेट

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

सुबह-सुबह किसान बन डीएम पहुंचे धान के खेत, कृषकों संग की फसल कटाई

17/10/2025

कपड़ों पर ट्रोलिंग को लेकर अनन्या पांडे का दोटूक जवाब

06/12/2020
Harsh Vardhan डॉ हर्षवर्धन

अगर आप ठीक से मास्क का प्रयोग करते हैं तो कोविड छू भी नहीं पाएगा : हर्षवर्धन

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version