• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया भर में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित

Desk by Desk
25/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोराेना वायरस से दुनिया भर में पिछले 24 घंटे के दौरान चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए है जिसके कारण इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 9.91 करोड़ से अधिक हो गई है, वहीं अब तक 21.28 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इस बीच बहुत से देशों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में बीते दिन कोरोना वायरस के चार लाख 11 हजार 168 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ करोड़ 87 लाख चार हजार 846 हो गई हैं तथा 21 लाख 28 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या करीब 2.51 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि 4.19 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 67 हजार से अधिक हो गया है। इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 30 हजार से ज्यादा हो गयी है और जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,53,470 तक पहुंच गया है।

India reports 13,203 new #COVID19 cases, 13,298 discharges and 131 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry

Total cases: 1,06,67,736
Active cases: 1,84,182
Total discharges: 1,03,30,084
Death toll: 1,53,470

Total vaccinated: 16,15,504 pic.twitter.com/zI1T3JKx2O

— ANI (@ANI) January 25, 2021

ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 88.44 लाख से ज्यादा हो गयी और इस महामारी से 2.17 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36.79 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 68,297 लोगों की मौत हो गई है। ब्रिटेन में 36.57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 98,129 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस में करीब 31.12 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 73,190 मरीजों की मौत हाे चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 24.99 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,441 लोगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 24.66 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 85,461 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 24.29 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,073 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 21.47 लाख के पार पहुंच गयी है तथा 51,168 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.15 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 51,374 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.67 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 46,827 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 17.52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 1,49,614 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में संक्रमण के 14.75 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं तथा 35,363 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित मामले 14.12 लाख के पार पहुंच गये हैं और तथा 40,874 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक 13.72 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 57,383 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 12.31 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 22,926 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.82 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 39,608 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में कोरोना से 9.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 27,835 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 13,646 लोगों की मौत हुई है। चेक गणराज्य में कोरोना से 9.37 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,369 लोगों की मौत हुई है।

कनाडा में अब तक 7.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,767 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 7.11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,776 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.99 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,993 लोगों ने जान गंवाई है। बेल्जियम में संक्रमितों की संख्या 6.91 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 20,779 लोगों की मौत हो चुकी है। पुर्तगाल ने संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड दिया है और यहां इस महामारी से 6.36 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 10,469 लोगों की जान जा चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 6.13 लाख के पार हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 12,993 तक पहुंच गया है। इजरायल में संक्रमितों की संख्या करीब 5.97 लाख पहुंच गयी है जबकि मृतकों की संख्या 4419 हो गयी है।

स्वीडन में इस महामारी से 5.47 लाख लोग से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,005 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से 5.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,318 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में कोरोना में 5.31 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 8023 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

फिलीपींस में 5.13 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आये हैं तथा 10,242 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से 5.09 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 9065 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से 4.66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 8150 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 4.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 7418 लोगों की मौत हो गयी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से 3.66 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6352 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,623, बोलीविया में 9985, मिस्र में 8959, ग्वाटेमाला में 5465 तथा चीन में 4804 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: AustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona in worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, यह हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी : शाह

Next Post

भारत की ताकत मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता है : राहुल

Desk

Desk

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Next Post
rahul gandhi

भारत की ताकत मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता है : राहुल

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन कल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे सपाई

30/06/2023
Bullion Traders

डकैत डर की ही भाषा समझते हैं, जब तक डर नहीं होगा-तब तक घटनाएं नहीं रुकेंगी

12/09/2024
Lord Vishnu

आज से शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानें इसके व्रत और त्योहार

15/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version