• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्लाईओवर पर मौत की दौड़! ओवरलोडेड ट्रक ने ले ली दो लोगों की जान, 8 घायल

Writer D by Writer D
30/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Overloaded truck

Overloaded truck

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। गाजियाबाद में फ्लाईओवर पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर तेज स्पीड में उल्टा चलने लगा। जानकारी के मुताबिक, रात साढ़े 12 बजे ट्रक महामाया स्टेडियम के सामने बने फ्लाईओवर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। ओवरलोड होने के कारण ट्रक (Overloaded truck) अनियंत्रित होकर आगे जाने के बजाय पीछे दौड़ने लगा।

ट्रक (Overloaded truck) सीमेंट से भरा था, जिसकी वजह से वो फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ पाया। पीछे चल रहे दो ऑटो और बाइक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। छह लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक फ्लाईओवर पर तेजी से चल रहा था। उसके पीछे ही कई वाहन चल रहे थे। ट्रक ओवरलोड था, इसलिए फ्लाईओवर पर वह नहीं चढ़ पाया। ऐसे में ट्रक बैक होना शुरू हो गया। उस वक्त ट्रक ढलान पर था, इसलिए बैक होने की रफ्तार बढ़ती गई। पीछे चल रहे वाहन इसकी चपेट में आते गए।

बारामूला मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

पहले ट्रक ने ऑटो रौंद दिया। इसके बाद ऑटो के पीछे आ रही बाइक और फिर एक अन्य ऑटो को रौंदते हुए ट्रक फ्लाईओवर की दीवार पर जाकर रुका। रात में गश्त कर रही पुलिस हादसे की खबर पाकर तुरंत मौके पर पहुंची।

हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए ऑटो को कटर मशीन से कटवाना पड़ा। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। बाकी 8 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इस हादसे में ऑटो ड्राइवर सुनील (32 साल) निवासी छपरौला (बादलपुर) ग्रेटर नोएडा और विशाल यादव निवासी अर्थला गाजियाबाद की मौत हुई है। योगेश गिरी, गिरीश, दीपचंद, इसरारख् समीर, जगमोहन सिंह, योगेंद्र घायल हुए हैं। योगेश और गिरीश को छोड़कर बाकी अन्य घायलों को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

Tags: accident newsGaziabad Newsmahamaya stadiumOverloaded truckroad acident
Previous Post

बारामूला मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में 20,408 नए केस, इतने मरीज हुए कालकवलित

Writer D

Writer D

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Next Post
Corona

कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में 20,408 नए केस, इतने मरीज हुए कालकवलित

यह भी पढ़ें

Hemkund Sahib

20 मई को खुलेंगे सिखों के पवित्रधाम हेमकुंड और लोकपाल के कपाट

05/04/2023
cm yogi

सीएम योगी ने शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

15/01/2023
CM Yogi

घबराइए मत, सबकी समस्या दूर करने को संकल्पित है सरकार : सीएम योगी

04/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version