• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विक्रम मिस्री ईमानदार और मेहनती राजनयिक…, विदेश सचिव के समर्थन में उतरे ओवैसी

Writer D by Writer D
12/05/2025
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Owaisi came out in support of Vikram Misri

Owaisi came out in support of Vikram Misri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को शाम 5 बजे से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी है। इस निर्णय को लेकर दोनों देशों के बीच अगली औपचारिक बातचीत 12 मई को डीजीएमओ स्तर पर होनी है। हालांकि, इस बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री (Vikram Misri) को सोशल मीडिया पर सीजफायर को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें अपना एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा।

ट्रोलिंग में की गई बेहद अभद्र टिप्पणियां

ट्रोलिंग में की गई टिप्पणियां बेहद अभद्र और व्यक्तिगत थीं, जिनका कोई आधार नहीं था। इसके बाद से कई वरिष्ठ राजनयिकों और नेताओं ने मिसरी के समर्थन में आवाज उठाई है। पूर्व विदेश सचिव निरुपमा मेनन राव ने इस व्यवहार को ‘बेहद शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि एक समर्पित राजनयिक और पेशेवर अधिकारी को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा सरकार का निर्णय है, जिसे कार्यपालिका के निर्देश पर अधिकारी लागू करते हैं।

इस जहरीली नफरत को रोकना होगा- पूर्व विदेश सचिव

पूर्व विदेश सचिव निरुपमा मेनन राव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, इस जहरीली नफरत को रोकना होगा। हमें अपने राजनयिकों के पीछे एकजुट होना चाहिए, उन्हें तोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस प्रकार की ट्रोलिंग शालीनता की हर सीमा को पार कर चुकी है।

मिस्री के बचाव में उतरे ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी विक्रम मिसरी (Vikram Misri) के पक्ष में बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘विक्रम मिस्री एक सभ्य, ईमानदार और मेहनती राजनयिक हैं, जो भारत की सेवा में जुटे हैं। उन्हें सरकार के फैसलों के लिए दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।’

अखिलेश यादव ने भी की ट्रोलिंग की निंदा

वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्रोलिंग की निंदा करते हुए लिखा, ऐसे बयान उन ईमानदार अधिकारियों का मनोबल गिराते हैं, जो देश के लिए दिन-रात काम करते हैं। सरकार का निर्णय व्यक्तिगत अधिकारियों का नहीं होता। जो असामाजिक तत्व अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

तू थोड़े दिन की मेहमान …, नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

विक्रम मिसरी (Vikram Misri) देश के उन वरिष्ठ राजनयिकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कई संवेदनशील दौर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाना न केवल गैर-जरूरी और दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक संस्थानों के प्रति अनादर को भी दर्शाता है।

Tags: National newsVikram Misri
Previous Post

तू थोड़े दिन की मेहमान …, नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

Next Post

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Next Post
DM Savin Bansal

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

यह भी पढ़ें

बेटियों का बढ़ा मान, सेना में पहली बार 5 महिला अफसर हुई कर्नल पद पर प्रमोट

23/08/2021
bus accident

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्रियों की मौत

11/06/2021
Ajay to Yogi Adityanath

67 लॉन्च के साथ ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’ ने रचा इतिहास

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version