• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आप करें तो सही, दूसरा करे तो…’, विपक्ष एकता पर ओवैसी ने कसा तंज

Writer D by Writer D
03/07/2023
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। अजित पवार का यह कदम महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका है। पहले शिवसेना में टूट और अब एनसीपी की हुई इस हालत पर ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल के भाजपा में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता ( सेक्युलरिज्म) का प्रमाण पत्र बांट रही है।

गौरतलब है, अजीत पवार ने शरद पवार को बहुत बड़ा झटका दिया है। वह एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए। अजीत पवार अब एनडीए का हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने पांचवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, उनके कुनबे के 40 से ज्यादा गए विधायकों में से नौ को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। इनमें छगन भुगबल भी शामिल हैं।

 ओवैसी (Owaisi) का हमला

राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi ) रविवार से दो दिन के जयपुर दौरे पर हैं। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पटना में हुई विपक्ष एकता की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना में विपक्ष की बैठक हुई थी। इस बैठक में शरद पवार जिसे अपने साथ लेकर आए थे वो प्रफुल्ल पटेल थे। पटेल आज भाजपा से जाकर मिल गए। इसके बावजूद कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफिकेट बांटती है। ओवैसी ने आगे कहा कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांककर देखें कि उन्होंने कैसे-कैसे धोखे दिए हैं।

NDA में अजित पवार की एंट्री, बने महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री

उन्होंने (Owaisi ) आगे कहा कि आज हर विपक्षी नेता इस बात को लेकर रो रहा है कि भाजपा ने एनसीपी को तोड़ दिया। AIMIM प्रमुख ने कहा कि आज 40 विधायक चले गए तो गलत है और बिहार में हमारे 4 विधायकों को खरीदा था, तब सही था? तुम करो तो अच्छा और दूसरे करें तो गलत।

एनसीपी बनी भाजपा की बी टीम

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अजित पवार फिर से फडणवीस के पास चले गए हैं। उनके साथ विधायक भी गए है। सत्ता के लिए वो लोग कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी, महाराष्ट्र में भाजपा की बी टीम बन गई है। शायद शरद पवार भी यही चाहते थे।

वारिस ने आगे कहा कि भाजपा एक वॉशिंग मशीन है। 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले का क्या होगा। पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से दो दिन पहले कहा था कि एनसीपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। महाराष्ट्र की जनता देख रही है।

Tags: AIMIM chief Asaduddin Owaisijaipur newsMaharashtra politicsNational newsrajasthan news
Previous Post

जाने कब है सावन का पहला सोमवार, इस विधि से करें भोलेनाथ को प्रसन्न

Next Post

आज और कल होगी कम बरसात, बुधवार से झमाझम बरसेंगे बादल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
Next Post
Rain

आज और कल होगी कम बरसात, बुधवार से झमाझम बरसेंगे बादल

यह भी पढ़ें

cm yogi

समस्या निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

16/07/2023

‘the kashmir files’ ने रचा इतिहास, 8वें दिन तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड

19/03/2022
Tejashwi Yadav

तुम्हारी आंख निकाल लेंगे और जुबान काट लेंगे …तेजस्वी के लिए इस नेता ने मंच से दी धमकी

04/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version