• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ठाकुरों की सरकार चला रहे हैं अब हैदरबाद का नाम बदलेंगे : ओवैसी

Writer D by Writer D
30/11/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ओवैसी Owaisi

ओवैसी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी उत्तर प्रदेश में ठाकुरों की सरकार चला रहे हैं और अब हैदराबाद का नाम बदलने के लिए कह रहे हैं।

ओवैसी ने कहा कि, ”देखिए उत्तर प्रदेश का रैंक क्या है? तेलंगाना का रैंक राज्यों की रैंक में टॉप 5 में है। उत्तर प्रदेश तो 25 नंबर पर आता है। आप अपने राज्य की फिक्र करिए।”

उन्होंने आगे कहा कि, ”आप हैदराबाद को बता रहे हैं, आपने हाथरस में एक दलित परिवार के पीड़ित बच्ची के मां-बाप को अंतिम संस्कार में आने तक की इजाजत नहीं दी। आप तो वहां ठाकुरों की सरकार चला रहे हैं और आप आकर हैदराबाद का नाम तब्दील कर देंगे।”

मेगा रोड शो के बाद अमित शाह ने किया दावा, बोले- हैदराबाद में होगा बीजेपी का मेयर

केंद्र सरकार की तरफ से योजनाओं के आंवटन पर सवाल उठाते हुए ओवैसी ने कहा कि हमने बीजेपी को चैलेंज किया है कि, ”हमको एक प्रोजेक्ट बता दीजिए जिसमें आपने पैसा देकर हैदराबाद में फ्लाइओवर, वाटर लाइन, सीवेज लाइन बनवाए। सैलाब आया तो आपने कर्नाटक को पैसा दिया हैदराबाद को क्यों नहीं दिया।”

बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि, आप यहां (हैदराबाद) आकर कहते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी जिन्ना है, पुराना शहर रोहिंग्या पाकिस्तानी है, वोटर लिस्ट में 30 हजार नाम रोहिंग्या मुसलमानों के हैं। आप ये बताइए वोटर लिस्ट मैं बनाता हूं क्या, वोटर लिस्ट तो चुनाव आयोग बनाता है। ये सब आप (बीजेपी) अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कह रहे हैं।

हैदराबाद निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के अमित शाह के दावे पर ओवैसी ने कहा कि चार तारीख को चीजें साफ हो जाएंगी। जमीन पर माहौल कुछ और है। बीजेपी वाले कुछ ज्यादा ही खुश हैं लेकिन नतीजे कुछ और ही आएंगे।

Tags: amit shahamit shah latest news hindiAmit Shah newsamit shah news todayamit shah visitamit shah visit todayasaduddin owaisiasduddin owaisibjpcm yogiHyderabadHyderabad electionhyderabad election 2020hyderabad election newshyderabad municipal corporationhyderabad municipal elections 2020hyderabad municipal elections dateIndia News in HindiK chandrashekar raoLatest India News Updatespm modiroad showshah newsup newsup news in hindiYogi Adityanathअमित शाहअसदुद्दीन ओवैसीके चंद्रशेखर रावहैदराबाद चुनाव
Previous Post

नौसेना को MIG-29 विमान का मलबा मिला, लापता कमांडर निशांत सिंह की तलाश तेज

Next Post

किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों का पोषण कर रही है सरकार : राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों का पोषण कर रही है सरकार : राहुल

यह भी पढ़ें

kanwariyas

सड़क दुर्घटना में नाबालिग की मौत

22/02/2022
IPS Manilal Patidar

महोबा केस: हाईकोर्ट ने दिए फरार SP मणिलाल पाटीदार का पता लगाने का दिया निर्देश

28/05/2021
खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट LAC

LAC पर पूर्वी लद्दाख सेक्टर पर तनाव बढ़ा, भारत-चीन के सैनिकों के बीच फायरिंग

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version