• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाक ने विवादित नया नक्शा किया जारी, कश्मीर-लद्दाख, जूनागढ़ को बताया अपना

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नेपाल की तरह पाकिस्तान ने भी नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है।  पाकिस्तान ने भी नया राजनीतिक नक्शा जारी करते हुए भारतीय इलाकों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गुजरात के जूनागढ़ को अपने नक्शे में शामिल किया है। इमरान खान की सरकार ने मंगलवार को देश के नए राजनीतिक नक्शे पर मुहर लगाई है।

मथुरा की विशाखा यादव तीसरे प्रयास में UPSC में छठी रैंक हासिल की

पाकिस्तान सरकार ने यह कदम भारत सरकार की ओर से पिछले साल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर उठाया है। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने लद्दाख सहित संपूर्ण जम्मू-कश्मीर को अपने नक्शे में दिखाया है।

लड़कियों में UPSC टॉपर सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा से मिलिए

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले के बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी संग देश को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि कैबिनेट की ओर से आज इस पर मुहर लगाए जाने के बाद यह देश का आधिकारिक नक्शा होगा। इसे स्कूल और कॉलेज में इस्तेमाल किया जाएगा।

पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नक्शे में दिखाते हुए लिखा है कि यह विवादित इलाका है और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत अंतिम फैसला होगा।

इससे पहले नेपाल ने भी देश का नया राजनीतिक नक्शा जारी करते हुए भारतीय क्षेत्रों कालापानी, लिंपियाधुरा और धारचुला को अपने शामिल कर लिया था। इमरान खान ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत हो सकता है, जो कश्मीरी लोगों को स्वनिर्णय का अधिकार देता है। इमरान खान ने कहा कि विश्व समुदाय ने अभी तक उन्हें यह अधिकार नहीं दिया है। सरकार इस दिशा में प्रयास करती रहेगी।

इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा चाहा है कि कश्मीर देश का हिस्सा हो, यह इस दिशा में पहला कदम है। हालांकि, कई बार भारत के साथ युद्ध में मात खा चुके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक संघर्ष करेंगे, सैन्य समाधान में उनका विश्वास नहीं है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गिलगित बाल्टिस्तान सहित सियाचिन को भी अपने देश का हिस्सा बताया और कहा कि हमारा गंतव्य श्रीनगर है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व के फाटा क्षेत्र को खैबर पख्तूनख्वाह से जोड़ दिया गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाने को लेकर पूरा जोर लगा लिया, लेकिन उसे हर जगह निराशा ही हाथ लगी।

Tags: Pak also goes the way of Nepalreleased new map and claimed entire Jammu and Kashmirनया नक्शा जारी कर पूरे जम्मू-कश्मीर पर किया दावापाक भी चला नेपाल की राहपूरे जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान ने किया दावा
Previous Post

लड़कियों में UPSC टॉपर सुल्तानपुर की प्रतिभा वर्मा से मिलिए

Next Post

आदित्य ठाकरे बोले- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मेरा कोई संबंध नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव

आदित्य ठाकरे बोले- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से मेरा कोई संबंध नहीं

यह भी पढ़ें

Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने इस विकेटकीपर को बताया पहले टेस्ट के लिए बेस्ट

13/12/2020
share down

शेयर बाजार 58 हजार के पार लेकिन अब तेजी से लुढ़कने की आशंका

05/09/2021
murder

बहन का प्रेमी निकला महिला का हत्यारा, साथी सहित गिरफ्तार

19/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version