• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, तालिबान ने कहा- सब्र का इम्तेहान न लें

Writer D by Writer D
17/04/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। शनिवार को पाकिस्तान (Pakistan) ने अफगानिस्तान (Afganistan) के खोस्त और कुनार प्रांतों में एयरस्ट्राइक (Airstrike)  कर दी। लोकल पुलिस के मुताबिक, पेसा मिला और मीर सफर में हुई बमबारी में 5 बच्चों और 1 महिला की मौत हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला खोस्त के स्पेरा जिले में हुआ था, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान के लोगों ने सड़क पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

हमले को लेकर पाकिस्तान सरकार की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। हालांकि, वहां के मीडिया का कहना है कि एयरस्ट्राइक के जरिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर हमला किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है। एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के राजदूत मनसूर अहमद खान को तलब किया। इस दौरान अफगानिस्तान के फॉरेन मिनिस्टर आमिर खान मुत्ताकी और डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर अल्हाज मुल्ला शिरीन अखुंड मौजूद रहे।

बीजेपी नेता ने युवक को बेरहमी से पीटा, सपा ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट कर पाक सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा- अफगानिस्तान की हुकूमत पाकिस्तान से मांग करती है कि वो ऐसे मामलों में अफगानिस्तान के सब्र का इम्तेहान न ले। ऐसी गलती दोबारा हुई तो इसके बुरे परिणाम होंगे। दोनों देशों के बीच समस्याओं को राजनीतिक तरीकों से हल किया जाना चाहिए।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, एयरस्ट्राइक के जरिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और पश्तून इस्लामिक ग्रुप को निशाना बनाया गया था। इससे पहले शुक्रवार को भी अफगानिस्तान के गोर्बज जिले में पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी सैनिकों में झड़प हुई थी।

Tags: # world newsasganistaninternational NewsPakistan NewsTaliban
Previous Post

बीजेपी नेता ने युवक को बेरहमी से पीटा, सपा ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को घेरा

Next Post

देबीना-गुरमीत ने बताया अपनी लाडली का नाम, शेयर की क्यूट सी तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Petrol pumps may shut down from August 15.
Main Slider

15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, सरकार को 72 घंटे की मोहलत

12/08/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज

12/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Columbia Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित

11/08/2026
Indian High Commissioner Dinesh Trivedi met Bangladesh PM Rahman.
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री रहमान से मिले भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी

10/08/2026
Next Post

देबीना-गुरमीत ने बताया अपनी लाडली का नाम, शेयर की क्यूट सी तस्वीर

यह भी पढ़ें

Four arrested in cashier murder case

भारत-नेपाल सीमा पर 12 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

07/04/2024
election results

चुनाव नतीजों के विस्मयकारी संदेश

03/05/2021

यूपी में जल्द शुरू हो सकती है कक्षा छह से 12 वीं तक की पढ़ाई : सीएम योगी

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version