• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CDS बिपिन रावत के निधन पर पाकिस्तानी सेना ने जताया दुख, किया ये ट्वीट

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान की सेना ने सीडीएस बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत को लेकर दुख जाहिर किया है। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। पाकिस्तान से भी सीडीएस बिपिन रावत और इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर लोग अपनी संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, “जनरल नदीम रजा, जनरल कमर जावेद बाजवा और सीओएएस (चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ) भारत में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर अपनी संवेदनाएं जाहिर करते हैं।”

तमाम पाकिस्तानी भी सीडीएस बिपिन रावत की मौत की खबर पर दुख जाहिर कर रहे हैं। एम. नोमान नाम के यूजर ने लिखा, सीडीएस बिपिन रावत की मौत की खबर सुनकर सदमे में हूं। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

General Nadeem Raza, CJCSC & General Qamar Javed Bajwa, COAS express condolences on tragic death of #CDS General #BipinRawat, his wife and loss of precious lives in a helicopter crash in India

— DG ISPR (@OfficialDGISPR) December 8, 2021

तमाम लोग पाकिस्तानी सेना की भी तारीफ कर रहे हैं। इब्राहिम हनीफ नाम के यूजर ने लिखा, मानवता सबसे पहले आती है और पाकिस्तानी आर्मी ने प्रोफेशनलिजम दिखाया है। हम नफरत में यकीन नहीं करते हैं।

वहीं मंसूर नाम के एक यूजर ने लिखा, ये मानवता का संदेश है। अगर हमारा दुश्मन भी त्रासदी में मरता है तो भी ये जान का ही नुकसान है। मानवता के आधार पर हमें इसे लेकर खुश नहीं होना चाहिए। हमें अपने पड़ोसी देश के दुख को साझा करना चाहिए।

जनरल रावत का असामयिक निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति : योगी

सीडीएस रावत ने पिछले चार दशकों में देश के लिए कई बड़े ऑपरेशनों में अपना योगदान दिया था। उन्होंने पूर्वोत्तर में आतंकवाद को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जून 2015 में मणिपुर में आतंकी हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद 21 पैरा कमांडो ने सीमा पार जाकर म्यांमार में आतंकी संगठन एनएससीएन-के कई आतंकियों को ढेर किया था। तब 21 पैरा थर्ड कॉर्प्स के अधीन थी, जिसके कमांडर बिपिन रावत ही थे। इसके अलावा, 29 सितंबर 2016 को रावत के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी शिविरों और आतंकियों को मार गिराया था।

Tags: cds bipin rawatinternational NewsNational newsPakistan armyPakistan News
Previous Post

किसानों ने माना सरकार का प्रस्ताव, कल होगी SKM की बैठक

Next Post

CM धामी ने CDS बिपिन रावत के निधन पर जताया दुख, कहा-महान सपूत पर देश को गर्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
pushkar singh dhami

CM धामी ने CDS बिपिन रावत के निधन पर जताया दुख, कहा-महान सपूत पर देश को गर्व

यह भी पढ़ें

दिल्ली से मुरादाबाद ले जाई जा रही पांच लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

11/12/2021

मां को बचाने गई बेटी की चाचा ने की हत्या, पुल से फेंका शव

20/07/2021
Sunny Leone hanging upside down from the ceiling, fans said Superwoman

छत से उल्टी लटकी सनी लियोनी, फैंस बोले सुपरवुमेन

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version