• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया ब्रदर्स की हत्या के पीछे ना ‘पाक’ मंसूबा

Writer D by Writer D
16/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Atiq-Ashraf

Atiq-Ashraf

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/लखनऊ। माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की प्रयागराज में हुई हत्या के पीछे आईएसआई का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। इस साजिश को उसके ही पाकिस्तान में बैठे किसी राजदार अंजाम तक पहुंचाया गया है। माफिया ब्रदर्स के पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान पाकिस्तान में अपने कनेक्शन की जानकारी के खतरे के बाद यह योजना बनाई गई थी। इसमें तीनों युवकों को शूटरों के रुप में इस्तेमाल किया गया है। वारदात के तरीके से साफ हो रहा है कि हत्यारों को पूर्व में प्रशिक्षण भी दिया गया होगा।

दरअसल, माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  और उसके भाई अशरफ (Ashraf)  ने उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली रिमांड में उसके पाकिस्तानी कनेक्शन की अहम जानकारियां उगलना शुरु कर दिया था। इनमें सबसे अहम जानकारी उसने पाक से आने वाले असलहों की तस्करी और आईएसआई से जुड़े कई राज उगले थे।

सूत्रों के मुताबिक अतीक पाकिस्तान में बैठे अपने आईएसआई माड्यूल के आतंकी से असहले मंगाता था और फिर उनको अपराधियों और खुद आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रयोग करता था। यहां तक की इनका इस्तेमाल भारत में आतंकी साजिश में भी लाया जाता है। यह असलहे पंजाब के रास्ते भारत आते थे और फिर अतीक के गिरोह में शामिल विश्वासपात्र गुर्गों द्वारा उस तक पहुंचाया जाता था। एक-एक कर पुलिस को इसकी माफिया ब्रदर्स द्वारा जानकारियां दी जा रही थी।

माफिया ब्रदर्स की हत्या के पीछे ना पाक मंसूबा

सूत्र बताते हैं कि यह राज पाकिस्तान में बैठे आईएसआई को नागवार लग रही थी। उसे भय था कि अतीक के राज उगलने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ सकता है। इसको देखते हुए पाक में बैठे आईएसआई के स्लीपिंग माड्यूल ने ही पुलिस कस्टडी में उनकी हत्या की साजिश रची। उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए ही भारत में बैठे एजेंट से समर्थक साधा। हत्या को अंजाम देने वाले उसी आईएसआई एजेंट के सदस्य हो सकते हैं। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद समर्पण करने वाले तीनों हत्यारों ने इसी योजना के तहत मिसगाइड करने के लिए वारदात के बाद धार्मिक नारे भी लगाए गए हैं।

टर्की मेड पिस्टल बयां कर रही ‘आईएसआई’ साजिश का होना

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड (Ariq-Ashraf Murder)  में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर्स ने अतीक और अशरफ को मारने के लिए जिस ‘जीगना गन’ का इस्तेमाल किया है, वह टर्की मेड है जिसे सरहद पार से ही अवैध तरीके से भारत आती है। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत आती रही हैं। इसी जीगाना मेड पिस्टल का इस्तेमाल पिछले साल मई में हुए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में किया गया था। जीगाना पिस्टल की कीमत लगभग चार से पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

प्रयागराज घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन

माफिया ब्रदर्स की हत्या की साजिश साधे एक तीर से दो निशाने

इस कांड (Ariq-Ashraf Murder)  को करवाने वालों ने एक ही तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तो राज खोलने वालों का मुंह बंद कर दिया, दूसरा योगी सरकार को बदनाम करके प्रदेश में सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा सके। फिलहाल कुछ भी हो पुलिस अभिरक्षा के बीच हुए इस हत्याकांड की परतें उधेड़ना या इन्वेस्टिगेशन करना इतनी आसान नहीं होगी। सूत्रों बताते हैं कि पूछताछ में खुद माफिया ब्रदर्स ने कबूला था कि उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त असलहा दो करोड़ रुपये में पाकिस्तान से हथियार सप्लाई कर मंगाए गए थे।

Tags: Atiq Ahmed and Ashraf shot deadAtiq murderatiq shotoutAtiq-Ashraf MurderPrayagraj News
Previous Post

प्रयागराज घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन

Next Post

अतीक हत्याकांड के बाद केंद्र की पहल, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय जारी करेगा SOP

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Ministry of Home Affairs

अतीक हत्याकांड के बाद केंद्र की पहल, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय जारी करेगा SOP

यह भी पढ़ें

Real Mi

कम कीमत में लेना चाहते हैं धांसू स्मार्टफोन, तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन

24/03/2022
CM Yogi

भारत का संविधान समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है: सीएम योगी

26/01/2024

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version