• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SAARC में तालिबान को शामिल करना चाहता था पाकिस्तान, विदेश मंत्रियों ने रद्द की मीटिंग

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान काबिज हुआ तो विश्व समुदाय ने वेट एंड वॉच की नीति अपना ली। हालांकि, चीन और पाकिस्तान जैसे देशों ने तालिबान की सरकार को मान्यता दे दी।

पाकिस्तान ने तो तालिबान की सरकार को दुनियाभर में मानों मान्यता दिलाने का ठेका ले लिया हो। पाकिस्तान के विदेश मंत्री तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के साथ ही विदेश भ्रमण पर निकल गए तालिबान के लिए समर्थन जुटाने। तालिबान को लेकर अफगानिस्तान की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। 25 सितंबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाली दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) की बैठक रद्द हो गई है।

पाकिस्तान इस बैठक में तालिबान को भी शामिल करने की मांग कर रहा था। सार्क में शामिल अधिकतर देश तालिबान को भी बैठक में शामिल करने की पाकिस्तान की मांग के खिलाफ थे। सार्क के अधिकतर सदस्य देश जब पाकिस्तान की इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं हुए कि तालिबान सरकार के विदेश मंत्री को इस बैठक में शामिल किया जाए तो नई मांग रख दी गई।

पाकिस्तान ने इसके बाद ये शर्त रखी कि किसी भी कीमत पर अफगानिस्तान की पिछली यानी अशरफ गनी की सरकार के विदेश मंत्री को किसी भी कीमत पर इस बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अधिकतर सार्क देशों ने पाकिस्तान की इस शर्त पर भी असहमति जताई। अंत में 25 सितंबर को होने वाली इस बैठक को रद्द करने का निर्णय लिया गया। सार्क के विदेश मंत्रियों की बैठक का रद्द होना और तालिबान के विदेश मंत्री को शामिल करने की मांग अधिकतर सदस्य देशों की ओर से ठुकराया जाना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है।

Tags: # world newsPakistansaarc meeting canceled
Previous Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गम्भीर घायल

Next Post

10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, डेरी फार्म मालिक का बेटा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Next Post
murder

10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, डेरी फार्म मालिक का बेटा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Innovation is increasing farmers' prosperity

उन्नत खेती की राह पर उत्तर प्रदेश: नवाचार से बढ़ रही किसानों की समृद्धि

15/12/2025
ashok gahlot

मोदी सरकार लोगों को महंगाई के बोझ तले दबा रही है : गहलोत

04/12/2020
Glowing Skin

फाउंडेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत, यह DIY फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version