• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूतावास बेचकर कर्जा उतरेगा पाकिस्तान, 60 लाख डॉलर है कीमत

Writer D by Writer D
16/12/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Embassy

pakistan embassy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्ज के बोझ के तले दबे पाकिस्तान (Pakistan) पर चौतरफा मार पड़ी है। एक तरफ वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ अंदरूनी कलह से परेशान है। ऐसे में पाकिस्तान ने खुद को कर्ज से उबारने के लिए अमेरिका स्थित अपने पुराने दूतावास (Embassy) की इमारत को बेचने को फैसला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित पाकिस्तान के पुराने दूतावास (Old Embassy) की इमारत को बेचने के लिए उसे फॉरेन ऑफिस से मंजूरी भी मिल गई है। बता दें कि पाकिस्तान का यह दूतावास बीते 15 सालों से खाली पड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान का यह दूतावास वॉशिंगटन के बेहद पॉश इलाके में हैं और इसकी कुल कीमत 50 से 60 लाख डॉलर है। पाकिस्तान ने अपनी खस्ता माली हालत को देखते हुए इसे बेचने का फैसला किया है।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बीते कुछ समय से बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। देश में महंगाई ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 6.7 अरब डॉलर तक नीचे लुढ़क गया है। पाकिस्तान की मुद्रा का लगातार डिवैल्यूवेशन (अवमूल्यन) हो रहा है, ऐसे में वह एक डॉलर 224.63 पाकिस्तानी रुपये में खरीद रहा है।

पाकिस्तान का निर्यात भी घट रहा है और ऐसे में देश के पास इतनी पर्याप्त विदेशी मुद्रा नहीं है कि वह आयात के लिए भुगतान कर सके। अफगानिस्तान और ईरान से आयात भी कम हुआ है क्योंकि पाकिस्तान के पास इसके लिए भुगतान करने का पैसा नहीं है।

दवाइयों की भी किल्लत

पाकिस्तान के मौजूदा आर्थिक संकट ने देश की फार्मा कंपनियों को हाशिए की ओर धकेल दिया है। आयात कम होने की वजह से दवाइयों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली कच्चा सामग्री भी प्रभावित हुई है।

पाकिस्तान दवाइयों के उत्पादन के लिए 19 फीसदी कच्ची सामग्री का आयात करता है। डायबिटीज जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई भी कम हुई है।

कर्ज में डूबा पाकिस्तान!

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पाकिस्तान को इससे पहले भी काफी कर्ज दे चुका है। 2019 में पाकिस्तान ने आईएमएफ से 6 अरब डॉलर का कर्ज लेने का समझौता किया था। यह राशि पाकिस्तान को तीन सालों में किश्तों में दी जानी थी। हालांकि, इसी दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक निर्णय को आईएमएफ के शर्तों का उल्लंघन करार देते हुए संस्था की ओर से कर्ज जारी रखने पर रोक लगा दी गई थी।

महाबोधि मंदिर परिसर में मिली शराब की बोतलें, पुलिसकर्मी के बैग से भी विहस्की बरामद

दरअसल, इमरान खान ने पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी देने की घोषणा कर दी थी। आईएमएफ ने इसे शर्तों का उल्लंघन माना था। नई सरकार के बनने के बाद शहबाज शरीफ ने आईएमएफ से फिर से बातचीत शुरू की। आईएमएफ कड़ी शर्तों के साथ लोन देने के लिए राजी हुआ था। वर्तमान की 1।2 अरब डॉलर का कर्ज लेने के बाद आईएमएफ का कर्ज बढ़कर 7 अरब डॉलर हो जाएगा।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भारतीय शोध छात्र ने सुलझाई ढाई हजार साल पुराने संस्कृत ग्रंथ अष्टाध्यायी की गुत्थी

Next Post

‘मेरी कब्र पर कुरान मत पढ़ना, जश्न मनाना’, हिजाब विरोधी का आखिरी मैसेज, सरेआम दी गई फांसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Huge fire breaks out at shoe factory in China
Main Slider

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

09/07/2026
Next Post
Majeed Rahnward

'मेरी कब्र पर कुरान मत पढ़ना, जश्न मनाना', हिजाब विरोधी का आखिरी मैसेज, सरेआम दी गई फांसी

यह भी पढ़ें

arjun rampal

ड्रग्स केस : एक्टर अर्जुन रामपाल के घर एनसीबी की छापेमारी, ड्राइवर गिरफ्तार

09/11/2020
Nitish Kumar, Lalu Yadav

महिला संवाद यात्रा पर आंख सेंकने जा रहे हैं नीतीश कुमार: लालू प्रसाद

10/12/2024
Mayawati

केंद्र सरकार विवादित कृषि क़ानूनों को वापस लेती तो बेहतर होता : मायावती

07/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version