• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Chandrayaan-3 की सक्सेस पर पाकिस्तान में जश्न, केक काटकर कहा- India Rocked

Writer D by Writer D
24/08/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। 23 अगस्त भारत के लिए काफी ऐतिहासिक है। Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया है। भारत के इस मून मिशन पर पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों की नजरें टिकी हुई थीं। वहीं, देश भर में दुआओं और मन्नतों का दौर चल रहा था। हर किसी के मन में बस एक ही बात थी, किसी तरह चंद्रयान 3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग हो जाए।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बुधवार से ही हैशटैग #Chandrayaan3Success, Congratulations Neighbors और #IndiaOnTheMoon टॉप ट्रेंड कर रहा है। देश और दुनिया भर से लोग भारत की स्पेस एजेंसी ISRO की मेहनत और लगन की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं, हर मौके पर जहर उगलने वाले पाकिस्तानी भी अब भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर उसे बधाई देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी केक काटकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

‘बधाई हो पड़ोसी’

शाहमीर इकबाल नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, पाकिस्तानियों ने अपने मतभेद भुला दिए हैं। भारत ने दिखा दिया है कि हर मुश्किल के बावजूद अगर आपके पास सच्चे लोग हैं, तो कुछ भी असंभव नहीं है। बधाई हो पड़ोसी।

केक काटकर मनाया जश्न

वहीं, सना अमजद नाम की एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पाकिस्तानी केक काटते और भारत की कामयाबी के लिए चीयर करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान पाकिस्तानी कहते हैं- Congratulations India। You Rocked।

जश्न मनाते हुए पाकिस्तानियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें भारत के 2008 के चंद्रयान 1 मिशन को भी नहीं भूलना चाहिए। वो भारत ही है, जिसने बताया था कि चांद पर पानी है। इस दौरान एक महिला कहती है, ‘मैं सुपर एक्साइटेड हूं। क्योंकि, अब Chandrayaan-3 के जरिए अब और भी कई अच्छी खबरें सुनने को मिलने वाली हैं।’

Chandrayaan-3: लैंडर से बाहर आया रोवर, चांद की सतह पर छोड़ेगा भारत की छाप

पाकिस्तानी इस बात को लेकर भी काफी खुश हैं कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला कोई एशियाई है। वरना हर बार यही सुनने को मिलता था कि रूस ने ये कर दिया, अमेरिका ने वो कर दिया।

Tags: # world newschandrayaan 3 liveChandrayaan-3Chandrayaan-3 landedinternational NewsPakistan News
Previous Post

कुल्लू में बड़ा हादसा, एक साथ ढह गए कई मकान, मची चीख-पुकार

Next Post

सरयू की बाढ़ में बह गया स्कूल, अब टिन शेड रखकर पढ़ाई कर रहे बच्चे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
school

सरयू की बाढ़ में बह गया स्कूल, अब टिन शेड रखकर पढ़ाई कर रहे बच्चे

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

mahindra showroom

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सरकारी कर्मचारियों को वाहन खरीदने पर छूट समेत कई ऑफर

06/11/2020
Dreams

सपने में दिखे ये चीजें तो न बताएं किसी को, वरना हो जाएगा अनर्थ

22/10/2024
EOS-09

ISRO का 101वां मिशन, इस वजह से EOS-09 लॉन्चिंग फेल

18/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version