• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिनंदन पर पाक का कबूलनामा : जेपी नड्डा ने राहुल पर किया बड़ा वार, कही ये बात

Desk by Desk
29/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
अभिनंदन पर पाक का कबूलनामा Pakistan's confession on abhinandan

अभिनंदन पर पाक का कबूलनामा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को लेकर एक बार फिर देश में सियासी माहौल गर्म हो गया है। बता दें कि पाकिस्तान के सांसद अयाज सादिक ने अपने देश की संसद में खुलासा किया कि अभिनंदन की रिहाई नहीं होने पर भारत, पाकिस्तान पर हमले के लिए तैयार बैठा था।

कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम में लगी रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल न मिल सके। लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकारकर कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 29, 2020

इसके बाद से भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल और कांग्रेस पर हमला बोला है। कहा कि कांग्रेस के शहजादे को देश पर विश्वास नहीं है, इसलिए वह अपने सबसे भरोसेमंद देश पाकिस्तान से ही सुन लें।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के शहजादे को भारत की किसी भी चीज पर हो या हम पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार के लोग हों। तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। उम्मीद है कि अब तो उनकी आंखें खुलेंगी।’
खराब अंडे सेहत के लिए है हानिकारक, ऐसे करें अंडों की क्वालिटी चेक

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम में लगी रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल न मिल सके, लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकारकर कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।

संबित पात्रा ने राहुल पर बोला हमला

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। पात्रा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले पाकिस्तानी सांसद का बयान सुन लीजिए। संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि राहुल जी, आप सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे न? जरा देखिए मोदी जी का क्या खौफ है, पाकिस्तान में सरदार अयाज सादिक बोल रहे पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में की पाक के थल सेनाध्यक्ष के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना था, कहीं भारत अटैक न कर दे! समझें?’

राहुल जी,
आप Surgical Strike औरAir Strike पर सवाल उठा रहे थे ना?
ज़रा देखिए मोदी जी का क्या ख़ौफ़ है पाकिस्तान में
सरदार अयाज़ सादिक़ बोल रहे है पाकिस्तान के National Assembly में की Pak के Cheif of Army Staff के पैर काँप रहे थे और चेहरे पर पसीना था,कहीं भारत अटैक न कर दे!
समझें? pic.twitter.com/QdzxKetUzW

— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 28, 2020

पूर्व वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा कि पाक हमारी क्षमता को जानता है। पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) बीएस धनोआ ने बताया कि मैंने अभिनंदन के पिता से कहा था कि हम उन्हें वापस जरूर लाएंगे। जिस तरह से वह (पाक सांसद) कह रहे हैं, क्योंकि हमारी सैन्य स्थिति रक्षात्मक थी हम उनकी आगे की टुकड़ी का सफाया करने की स्थिति में थे। वे हमारी क्षमता को जानते हैं।’

पीएमएल-एन सांसद अयाज सादिक ने संसद में खुलासा किया

पीएमएल-एन सांसद अयाज सादिक ने संसद में खुलासा किया कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पीपीपी, पीएमएल-एन और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित संसदीय नेताओं के साथ एक बैठक में अभिनंदन को मुक्त करने के लिए कहा था। उस वक्त  विपक्ष ने अभिनंदन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार का साथ देने का वादा किया था।

 

अयाज सादिक ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में कहा था कि अगर पाकिस्तान ने अभिनंदन को नहीं छोड़ा तो भारत पाकिस्तान पर रात नौ बजे तक हमला कर रहा है। उन्होंने कहा- मुझे बखूबी याद है कि एमएम कुरैशी उस बैठक में थे जिसमें पीएम इमरान खान ने भाग लेने से इनकार कर दिया था। कुरैशी के पैर कांप रहे थे, उन्हें पसीना आ रहा था। इस बैठक में विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था, ‘अल्लाह के वास्ते इसको (अभिनंदन) वापस जाने दो, क्योंकि रात 9 बजे हिंदुस्तान, पाकिस्तान पर हमला कर देगा।’
 

ये था पूरा मामला

पिछले साल फरवरी 2019 में भारत ने बालाकोट में आतंकी कैंप पर स्ट्राइक किया, जिसके बाद पाकिस्तान ने अपने फाइटर जेट भारत में हमले के लिए भेजे थे। इसके जवाब में विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 लेकर उड़ान भरी थी।

विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इस दौरान वह विमान का पीछा करते हुए सीमा पार चले गए थे और उन्हें पकड़ लिया गया था। पूछताछ के दौरान पाक आर्मी ने उन्हें चाय पीने को दी थी और इसका वीडियो शेयर कर दिखाने की कोशिश की थी कि किस तरह खातिरदारी की जा रही है। भारत के सख्त रुख ने पाकिस्तान को अभिनंदन वर्धमान को सही सलामत भारत भेजने पर मजबूर कर दिया था। एक मार्च को वह अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत वापस आए थे।

Tags: abhinandan varthaman pakistanabhinandan varthaman sambit patrabalakot air strikeBalakot Airstrikeforeign MinisterIndia News in HindiLatest India News UpdatesPakistan mppakistan revealation on abhinandan varthamanrahul gandhirahul gandhi balakot airstrikesadiq ayazSambit Patrasambit patra rahul gandhishah mehmood qureshism qureshiWing Commander Abhinandan Varthaman
Previous Post

धमाके में 2 लोगों की हुई मौत और दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल

Next Post

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जाने पैगंबर हजरत मोहम्मद के पवित्र संदेश

Desk

Desk

Related Posts

Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जाने पैगंबर हजरत मोहम्मद के पवित्र संदेश

यह भी पढ़ें

Shani Trayodashi

आज मार्गी होंगे शनि देव, इन राशिवालों के जीवन में आ सकता है तूफान!

28/11/2025
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

22/05/2021
arrested

ट्रक लूटेरे गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 40 लाख का चावल एवं ट्रक बरामद

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version