• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार, कोर्ट रूम से ही उठाकर ले गए पाक रेंजर्स

Writer D by Writer D
09/05/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Khan

Imran Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को राजधानी इस्लामाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। Imran Khan की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पाकिस्तान रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से इमरान खान को गिरफ्तार किया। इमरान की गिरफ्तारी ‘अलकादिर ट्रस्ट केस’ में हुई है। पीटीआई नेता इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए हैं। पीटीआई ने इमरान की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन का ऐलान किया है।

वहीं, इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने बयान भी जारी किया है। इस्लामाबाद आईजी ने कहा कि इमरान की गिरफ्तारी कादिर ट्रस्ट केस में हुई है। फिलहाल हालात सामान्य हैं। आईजी ने बताया कि धारा 144 लागू कर दी गई है। अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में बताया गया है कि हाईकोर्ट के बाहर गिरफ्तारी के दौरान हुई धक्का-मुक्की में इमरान के वकील बुरी तरह घायल हो गए हैं।

‘इमरान खान (Imran Khan) दो केसों की सुनवाई में पहुंचे थे’

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरी घटना इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर की है। इमरान यहां मंगलवार दोपहर दो केसों की सुनवाई को लेकर पहुंचे थे, तभी उन्हें बाहर हिरासत में ले लिया गया। पीटीआई के वकील फैसल चौधरी ने घटना की पुष्टि की।

इमरान (Imran Khan) ने ISI अधिकारी पर लगाए थे गंभीर आरोप

इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने कहा था- मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान के इस बयान के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।

गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैंः पायलट

इमरान (Imran Khan) पर थी पहले से नजर

बताते चलें कि पाकिस्तान पुलिस लगातार इमरान (Imran Khan) की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास में थी। उन पर लगातार नजर बनाए हुए थी। बीते दिनों लाहौर के जमान पार्क में उनके निवास पर पुलिस ने छापा मारा था, जहां काफी हंगामा और बवाल देखने को मिला था। हालांकि, तब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई थी।

Tags: # world newsimran khanImran Khan arrestinternational NewsPakistan News
Previous Post

गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैंः पायलट

Next Post

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीसरे चीते की मौत, आपसी लड़ाई में दक्षा ने तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

02/07/2026
Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

02/07/2026
CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Next Post
Cheetah

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीसरे चीते की मौत, आपसी लड़ाई में दक्षा ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान ही भूल गए सपा सांसद, संबित पात्रा ने कसा तंज

16/08/2021
Heavy Rain

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी और बारिश से मिली राहत

04/06/2026
Punjabi Kaju Curry

आज बनाए पंजाबी काजू करी, डिनर हो जाएगा खास

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version