• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से शुरुआत हो रही है पंचक काल की, भुलकर भी न करें ये काम

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

28 जून यानी आज से पंचक काल की शुरुआत हो रही है। सनातन धर्म में पंचक काल को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ये पंचक काल 28 जून से 3 जुलाई तक रहेगा। पंचक काल का समय किसी भी काम के लिए शुभ नहीं माना जाता है। जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण, उत्तराभाद्रपद, पूर्वाभाद्रपद, रेवती और शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण करता है तो पंचक काल शुरू होता है।

पंचक काल में मृत्यु से जुड़ी भी कई तरह की मान्यताएं हैं। माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु पंचक काल में हो जाती है तो उसके कुल में पांच अन्य लोगों की भी मृत्यु की आशंका बनी रहती है। इससे बचने के लिए पंचक काल में मृतक व्यक्ति के साथ कुश का पुतला बनाकर उसका भी दाह संस्कार करने का विधान है।

गरुड़ पुराण अनुसार पंचक काल में किसी व्‍यक्ति की मृत्यु होने पर दाह-संस्कार संबंधित नक्षत्र के मंत्र से आहुति देना चाहिए। नियमपूर्वक दी गई आहुति से पुण्यफल मिलता है।

अगर संभव हो तो इस काल में दाह संस्कार तीर्थस्थल में किया जाना चाहिए। इससे मृतक की आत्मा को शांति मिलती है।

एक अन्य मान्यता के अनुसार, जब भगवान राम द्वारा रावण की मृत्यु हुई थी उसके बाद से ही पांच दिन का पंचक मनाने की परंपरा है। सनातन धर्म में पंचक काल को बहुत अशुभ समय माना गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन कुछ विशेष कार्य करने की भी मनाही होती है।

 पंचक काल में निषेध कार्य

पंचक काल में निषेध कार्य- पंचक काल में सनातन धर्म के अनुयायियों को लकड़ी खरीदने की मनाही होती है। घर बनवाते समय इसकी छत डालना भी पंचक काल में अशुभ माना जाता है। इसके अलावा शैय्या का निर्माण करना और दक्षिण की यात्रा भी इस अवधि में अशुभ मानी गई है।

पंचक काल की शुरुआत किस दिन से हो रही है, उसी हिसाब से इसका नाम भी तय होता है। जैसे कि रविवार के दिन शुरू हुए पंचक काल का नाम रोग पंचक होता है। जो पंचक काल सोमवार के दिन से शुरू होता है उसे राज पंचक कहते हैं। मंगलवार के दिन शुरू हुए पंचक काल का नाम अग्नि पंचक होता है।

बुधवार और बृहस्पतिवार के दिन शुरू हुए पंचक काल दोषमुक्त पंचक काल कहलाते हैं। वहीं जो पंचक काल शुक्रवार के दिन शुरू होता है उसे चोर पंचक कहते हैं। जबकि शनिवार के दिन शुरू हुए पंचक काल को मृत्यु पंचक कहा जाता है।

Tags: Panchak kaalPanchak kaal ka asarPanchak kaal kab se haiPanchak kaal niyam
Previous Post

पुनर विवाह फेम सृष्टि रोड़े के फैंस को लगा झटका, अस्पताल में एडमिट हैं अभिनेत्री

Next Post

Koo पर छाया CM योगी का जादू, 4 महीने में बने 10 लाख से अधिक फलोवर

Writer D

Writer D

Related Posts

Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Makhana Chaat
फैशन/शैली

शाम की चाय के साथ खाएं मखाने के ये स्नैक्स, स्वाद भी और सेहत भी

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
Eyelashes
फैशन/शैली

आंखों की खूबसूरती बढ़ाती है पलकें, इससे बनाएं इन्हें घना

09/08/2026
Next Post
CM Yogi activated on Koo app

Koo पर छाया CM योगी का जादू, 4 महीने में बने 10 लाख से अधिक फलोवर

यह भी पढ़ें

AK Sharma

करण भूषण की जीत का परसेंटेज बढ़ाने आया हूं: एके शर्मा

17/05/2024
रिया चक्रवर्ती Riya Chakraborty

सुशांत की मौत से पहले की आखिरी रात रिया ने की थीं 5 कॉल्स

15/08/2020
Badan Singh Baddo

माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम, चार सालों से है फरार

25/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version