• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकमान्य तिलक जा रही काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, 3 घंटे जंघई स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

Writer D by Writer D
02/06/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Kashi Express

Kashi Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर जिले में गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) ( Kashi Express) में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बम की सूचना के बाद ट्रेन को जंघई स्टेशन पर रोक कर बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। जौनपुर पुलिस और प्रयागराज से बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर पूरी ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। फिलहाल ट्रेन को करीब तीन घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

दरअसल, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) ( Kashi Express) सोमवार को जैसे ही जंघई स्टेशन पर पहुंची, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे कंट्रोल रूम को फोन करके यह सूचना दी गई कि ट्रेन के S-1 से लेकर S -4 स्लीपर कोच में बम रखा है। बम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

GRP, RPF, जौनपुर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी

दोपहर करीब तीन बजे जंघई स्टेशन पर पहुंची काशी एक्सप्रेस को रोक कर तत्काल आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी, एसआई नागेन्द्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा और मीरगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल और प्रयागराज से आई बीएम निरोधक दस्ते की टीम ने संयुक्त रूप से ट्रेन की प्रत्येक बोगी की तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों के समान भी चेक किए गए। हालांकि ट्रेन में कहीं कुछ भी नहीं मिला।

ट्रेन की तलाशी के बाद कुछ न मिलने पर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि जिस नंबर से रेलवे कंट्रोल रूम को बम की सूचना दी गई थी, उसके बारे पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। जंघई स्टेशन के अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिली थी। ट्रेन को रोक कर बम निरोधक दस्ते द्वारा चेक किया गया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

NEET PG परीक्षा पोस्टपोन, जानें कब होगी परीक्षा

Next Post

डीएम के जन दर्शन पर बढता जन का विश्वास; समाधान, रोजगार, प्रवर्तन

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
DM Savin Bansal

डीएम के जन दर्शन पर बढता जन का विश्वास; समाधान, रोजगार, प्रवर्तन

यह भी पढ़ें

Maa Lakshmi

आज है आश्विन माह का शुक्र प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

23/09/2022
छात्रा से छेड़छाड़

मुरादाबाद : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में होटल कर्मी गिरफ्तार

12/10/2020
Police Constable vacancy

हाईकोर्ट ने 2018 की पुलिस व पीएसी कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा की छूट पर दी जानकारी

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version