• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिभावक बच्चों को पढाएं, उनसे मजदूरी न कराएं : स्वामी प्रसाद

Writer D by Writer D
12/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
swami prasad maurya

swami prasad maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाएं, उनसे मजदूरी न कराएं। यह बातें शनिवार को उन्होंने कालिदास मार्ग स्थित आवास में विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में कही। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के माता-पिता व नियोक्ता को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि बाल श्रम एक लोक कल्याणकारी सरकार के लिए चुनौती है तथा सभ्य समाज के लिए अभिशाप भी है। बाल श्रम मजदूरी पर रोक लगे, इसके लिए सभी को मिल-जुलकर सशक्त पहल करनी होगी। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन के लिए हाट, बाजार, गांव, शहर, कस्बों में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही बाल श्रमिकों के माता-पिता एवं नियोक्ता को भी जागरूक करने के निर्देश दिए।

खरीफ फसल के लिए खाद्य बीज किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है : सहगल

उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक परिवार के ऐसे सदस्य जो निर्माण श्रमिक की पात्रता में आते हैं, उन्हें उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं से जोड़ा जाएगा तथा शेष श्रमिकों को उप्र सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 1000 तथा प्रति बालिका 1200 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों में यूनीसेफ के सहयोग से तथा समाज के विभिन्न स्टेकहोल्डर्स की सहायता से नया सवेरा योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कामकाजी बच्चों को कार्य से पृथक कर विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है तथा उनके माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू, सिगरेट बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस

इस अवसर पर यूनिसेफ चीफ रूथ लियानो ने कहा कि वैश्विक स्तर पर महामारी के कारण 2022 के अंत तक 09 मिलियन अतिरिक्त बच्चों को बाल श्रम में धकेले जाने का खतरा है। इन्हें सामाजिक सुरक्षा ना मिलने पर यह संख्या और भी बढ़ सकती है। उन्होंने आईएलओ और यूनिसेफ की ओर से बाल श्रम को पूर्णतया रोकने का आग्रह किया। उन्होंने सार्वभौमिक बच्चों के हितलाभ, सभी के पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा, कोविड-19 के बाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर खर्च में वृद्धि और सभी बच्चों को वापस स्कूल में लाना कैसे सुनिश्चित हो, इस पर बल दिया।

Tags: Swami Prasad Mauryaup newsworl child labour dayworld child labour day 2021
Previous Post

खरीफ फसल के लिए खाद्य बीज किसानों को उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है : सहगल

Next Post

कोविड से प्रभावित बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post

कोविड से प्रभावित बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा के लिए धर्मगुरुओं ने लोगों से की अपील

यह भी पढ़ें

Eyes

झुर्रियों पर करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, खिल जाएगा चेहरा

14/07/2025
Transfer

तीन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर, ये अधिकारी हुए इधर से उधर

19/01/2023
Diebetes

मधुमेह के मरीज इन मीठी चीजों का करें सेवन

20/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version