• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें इस दिन क्या करें-क्या नहीं?

Writer D by Writer D
09/09/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mokshada Ekadashi

Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है। यह विशेष दिन विष्णुजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है। वहीं, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन विष्णुजी की उपासना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) के दिन व्रत और उपवास रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और साधक को अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। इस एकादशी को पद्मा एकादशी और वामन एकादशी भी कहा जाता है। आइए जानते हैं परिवर्तिनी एकादशी की सही डेट,पूजाविधि,पारण टाइमिंग और इस दिन क्या करें-क्या नहीं?

परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 13 सितंबर को रात 10 बजकर 40 मिनट पर होगा और अगले दिन 14 सितंबर 2024 को रात 8 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 14 सितंबर 2024 को परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) का व्रत रखा जाएगा।

पारण टाइमिंग : 15 सितंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक पारण करने का मुहूर्त है।

परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi) की पूजाविधि :

परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें।

स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें।

इसके घर के मंदिर की साफ-सफाई करें।

पूजा आरंभ करें। श्रीहरि विष्णु का ध्यान करें।

संभव हो, तो फलाहार व्रत भी रखें।

अब विष्णुजी को फल,फूल,धूप,दीप और नैवेद्य अर्पित करें।

विष्णुजी के ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

इसके बाद विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

अंत में विष्णुजी और मां लक्ष्मी के साथ सभी देवी-देवता की आरती उतारें।

एकादशी व्रत में क्या करें ?

– एकादशी व्रत में मधुर बोलें।
– व्रत में आम,अंगूर,केला, ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।
– इस व्रत में मौन,जाप,कीर्तन और शास्त्रों का पाठ करना लाभकारी होता है।
– विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें और प्रभु का ध्यान करें।

एकादशी व्रत में क्या न करें?

– एकादशी व्रत के दिन क्रोध से बचें।
– भोग में बाकी प्रसाद को ग्रहण करें, लेकिन तुलसीदल ग्रहण न करें।
– कहा जाता है कि एकादशी व्रत के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए।
– एकादशी व्रत के दिन घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए।
– व्रत के दौरान किसी की निंदा न करें।
– निद्रा, जुआ,चुगली,चोरी,हिंसा और झूठ से दूर रहें।
– इस दिन व्रती को गोभी,गाजर,शलजम और पालक का सेवन नहीं करना चाहिए।
– इस व्रत में तामसिक भोजन, मसूर, उड़द और चने की दाल के सेवन की मनाही होती है।

Tags: Parivartini Ekadashi 2024Parivartini Ekadashi importanceParivartini Ekadashi kathaParivartini Ekadashi vrat
Previous Post

इस दिन मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें पूजा-अर्चना की सही विधि

Next Post

3 अक्टूबर से शुरू है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Sharadiya Navratri

3 अक्टूबर से शुरू है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का मुहूर्त

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ: महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

21/02/2025
Mayur Dixit

राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: डीएम

28/06/2025
Sunita Kejriwal

‘आपके सीएम को बहुत परेशान किया जा रहा है…’, केजरीवाल की रिमांड बढ़ने पर बोली सुनीता

28/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version