• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परवीन बॉबी की थी तीन लवस्टोरी, लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिला सिर्फ दर्द

Writer D by Writer D
04/04/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Parveen Babi

Parveen Babi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से, ये गाना आपने सुना होगा। परवीन बॉबी ने अपने इस गाने को बोल को निजी जीवन में अमल करना चाहा। शान से प्यार किया, एक बार नहीं तीन बार, लेकिन उसके बाद न तो वह शान से जी पाईं और न ही मर पाईं। तीन बार दिल देने के बाद भी उन्हें सच्ची मोहब्बत न मिल सकी। परवीन बॉबी की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आज हम आपको बताएंगे कि इसी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में।

70 के दशक में जब महिलाओं की छवि घरेलू और सीधी-सादी स्त्रियों की थी। उस दौर में परवीन बॉबी ने अपना नाम बोल्ड एक्ट्रेस के नाम में शुमार कराया। अपनी वेस्टर्न लुक के चलते ही वे डायरेक्टर्स की पसंद थीं। परवीन अपने दौर की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं। खूबसूरती के मामले में अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को टक्कर देने वालीं परवीन पर कई सेलेब्स जान लुटाया करते थे। लेकिन परवीन जिसके प्यार में पागल हुईं। वहीं, उनका दिल तोड़ता गया।

पहले परवीन बॉबी का दिल डैनी डेंजोंगप्पा पर आया, फिर कबीर बेदी और बाद में महेश भट्ट। तीनों लवस्टोरी में उन्हें प्यार नहीं सिर्फ दर्द मिला।

जैकलीन खुद को फिल्म रामसेतु में काम कर सम्मानित महसूस कर रही

परवीन बॉबी के साथ डैनी डेंजोंगप्पा के रिश्ते

70 के दशक में करीब चार साल तक डैनी और परवीन का अफेयर रहा। 1974 में फिल्म ‘धुएं’ की लकीर के सेट पर डैनी से मुलाकात हुई थी और फिर परवीन डैनी के प्यार में दीवानी हो गई। दोनों बिना शादी साथ ही रहते थे, जो उस वक्त बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। लेकिन चार साल बाद ही डैनी की लाइफ में किम आ गई और परवीन का दिल टूट गया। इस ब्रेकअप ने परवीन बॉबी को काफी दर्द पहुंचाया, लेकिन परवीन ने डैनी के घर आना जाना नहीं छोड़ा। कई बार डैनी और किम बाहर गए होते थे। तब परवीन उनके घर पहुंच जाती और उनके बेडरूम में वीसीआर पर पिक्चर देखती थीं।

दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी की पत्नी दीपा चटर्जी का हुआ निधन

फिर कबीर बेदी पर आया दिल

कबीर ने साल 1969 में पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा गौरी से की थी. कबीर की ये शादी जल्दबादी में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी और बॉलीवुड की दमदार अदाकार परवीन बॉबी की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। दोनों ने एक साथ 1976 में ‘बुलेट’ फिल्म में काम किया था और करीब तीन साल तक दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहे। कबीर बेदी के प्यार की खातिर परवीन बाबी ने अपने चमचमाते करियर को भी छोड़ दिया। कबीर बेदी को एक इटालियन टीवी सीरियल ‘सैंडोकैम’ में लीड रोल मिला था, इस सीरियल ने कबीर बेदी को इंटरनेशनल स्टार बना दिया और परवीन बॉबी उनके साथ ही यूरोप शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा तो परवीन बॉबी बॉलीवुड वापस लौट आईं।

महेश भट्ट के प्यार में पागल हुईं परवीन

1977 में परवीन को एक बार फिर प्यार हुआ। इस बार भी उनका दिन एक शादीशुमा मर्द पर आ गया। परवीन का वो प्यार महेश भट्ट थे। महेश भट्ट के साथ प्यार में भी परवीन दूसरी औरत बनकर रह रही थी। लेकिन दोनों के बीच एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि दोस्ती से प्यार में बदला ये रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया और परवीन की लवस्टोरी एक बार फिर अधूरी रह गई।

Tags: Danny DenzongpaHappy Birthday Parveen BabiHBD Parveen Babikabir bediMahesh BhattParveen Babiparveen babi Love Lifeparveen babi unsuccessful Love stories
Previous Post

 अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना व चांदी की कीमतों में दिखा बड़ा उछाल

Next Post

नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
3 Idiots return
मनोरंजन

एक बार फिर गूंजेगा ‘ऑल इज वेल’, थिएटर में लौट रही है ‘3 इडियट्स’

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर जताया शोक

नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह झाला के निधन पर जताया शोक

यह भी पढ़ें

सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह, जानिए कब होगी रिलीज

20/02/2021
Naimisharanya

सत्ता में आई योगी सरकार तो नैमिष तीर्थ की बदलने लगी सूरत, श्रद्धालुओं की लगने लगी कतार

02/05/2025
CM Bhajan Lal

‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में परंपरागत हस्तशिल्प से दुनिया को देंगे समृद्ध संस्कृति का परिचय : मुख्यमंत्री

30/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version