Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

377 हज यात्रियों को लेकर पहली बस हुई रवाना, मोहसिन व दानिश ने दिखाई झण्डी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 377 हज (Haj) यात्रियों को लखनऊ के हज हॉउस (Haj House) से लेकर अमौसी एयरपोर्ट के लिए पहली बस रवाना हुई। आगे विमान यात्रा कर सभी हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे।

अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद (Danish Azad) और राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने हज यात्रियों से भरी बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मोहसिन रजा ने कहा कि हज यात्रा करने जा रहे, सभी हज (Haj)  यात्रियों को उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। सऊदी अरब के पहली फ्लाइट के लिए आज लखनऊ से हज यात्रियों की पहली रवानगी हुई है।

उन्होंने कहा कि 4901 यात्री हज करने जाएंगे, इसके लिए 15 जून तक लगातार रवानगी होती रहेगी। उत्तर प्रदेश से हज (Haj)  यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों की तय संख्या है और उनके स्वास्थ्य प्रशिक्षण इत्यादि सब कुछ कराया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

सऊदी अरब में पहुंचने के बाद सेवादार उनके साथ रहेंगे। उत्तर प्रदेश की किसी भी हज यात्री को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button