• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा रामदेव का शेयर बाजार में चला जादू, पतंजलि ने कमा डाले इतने हजार करोड़

Writer D by Writer D
18/09/2025
in Business
0
Patanjali

Patanjali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते करीब 200 दिनों में कंपनी के शेयर अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से लगभग 16% तक उछले हैं। शेयरों में तेजी के चलते कंपनी की कुल वैल्यूएशन में 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह उछाल निवेशकों के भरोसे और कंपनी के मजबूत नतीजों की ओर इशारा करता है।

रेवेन्यू में बढ़ोतरी बनी शेयरों की मजबूती की वजह

विशेषज्ञों का मानना है कि पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों को सपोर्ट देने वाला मुख्य कारण रेवेन्यू में लगातार इजाफा है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है। फिलहाल कंपनी के शेयर 600 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी किए, जिससे शेयरधारकों में उत्साह और बढ़ गया।

इन सभी सकारात्मक कारकों के चलते बीते 200 दिनों में पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के शेयरों में लगातार मजबूती देखी गई है। रेवेन्यू ग्रोथ, बोनस शेयर और निवेशकों का भरोसा इस रैली के प्रमुख कारण हैं।

रिकॉर्ड लो से कितने ऊपर आए शेयर

बीएसई पर पतंजलि (Patanjali) के शेयरों को ऐनालाइज करने पर पता चला कि कंपनी के शेयर 52 हफ्तों के रिकॉर्ड लो से काफी ऊपर आ गए हैं. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी को कंपनी के शेयर 522.81 रुपए के साथ 52 हफ्तों के लोअर लेवल पर पहुंच गए थे. उसके बाद से कंपनी के शेयरों ने काफी रिकवर किया है. आंकड़ों के अनुसार कंपनी के शेयरों में 52 हफ्तों के लो से करीब 16 फीसदी ऊपर आ चुके हैं. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर में करीब 83 रुपए का इजाफा देखने को मिल चुका है. इस तेजी को देखकर हर कोई हैरान है. जानकारों की मानें तो कंपनी का शेयर काफी तेजी के साथ ऊपर बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में इसमें और भी इजाफा देखने को मिलेगा.

9000 करोड़ से ज्यादा बढ़ी वैल्यूएशन

खास बात तो ये है कि इस दौरान कंपनी की वैल्यूएशन में भी 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी को जब कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के लोअर लेवल पर था, तब कंपनी की वैल्यूएशन 56,872.74 करोड़ रुपए देखने को मिली थी. आज यानी 18 सितंबर को कंपनी का शेयर दिन के हाई 605.65 रुपए पर दिखाई दिया तो कंपनी का मार्केट कैप 65,884.31 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इसका मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 9,011.57 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिली है. मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 65,500 करोड़ रुपए से नीचे कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है.

फ्लैट लेवल पर कंपनी का शेयर

अगर बात गुरुवार यानी 18 सितंबर की करें तो पंतजलि के शेयर फ्लैट कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शेयर सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 601.80 रुपए पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि सुबह 602.95 रुपए के साथ ओपन हुआ था. कारोबारी सत्र के दौरान 605.65 रुपए के दिन हाई पर पहुंच गया था. जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर 602.40 रुपए पर बंद हुआ था. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल चुकी है.

Tags: Patanjali in share marketPatanjali SharePatanjali shares
Previous Post

कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे… राहुल गांधी ने पेश किए वोट डिलीट के सबूत और गवाह

Next Post

हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट का 90 वर्ष की उम्र में निधन, उमर और महबूबा ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, शुरुआती कारोबार में दिखा दबाव

29/06/2026
Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Business

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Next Post
Abdul Ghani Bhat

हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट का 90 वर्ष की उम्र में निधन, उमर और महबूबा ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

migrant labour lockdown

रोजगार सृजन आधारित विकास की जरूरत लोकलुभावन व्यवस्था से बढ़ना होगा आगे

18/12/2020
naina singh

नैना सिंह की मां बोलीं- सिद्धार्थ शुक्ला की तरह एक शॉर्ट्स में पूरा सीजन मत निकाल देना

30/10/2020
Gifts

गिफ्ट में न दें ये चीजें, वरना बिगड़ जाएगी आपकी किस्मत

24/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version