• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ से जुड़ने वाले तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेट्रोलिंग व सुरक्षा व्यवस्था होगी और चुस्त

Writer D by Writer D
01/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
avnish awasthi

avnish awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से जुड़ने वाले तीनों राष्ट्रीय राजमार्गो (NH) पर यातायात के सुचारू रूप से संचालन आदि की समस्या हेतु अपर मुख्य सचिव, गृह  अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आज लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्डर में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक,  डी0एस0 चैहान भी उपस्थित रहे।

लखनऊ से कानपुर, लखनऊ (Lucknow) से बाराबंकी एवं लखनऊ से सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या के प्रभावी निराकरण, समुचित प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और यातायात के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श कर उनके समाधान हेतु तत्काल कार्य योजना बनाकर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है। तीनों राष्ट्रीय राजमार्गो पर पुलिस की समुचित पेट्रोलिंग व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किये जाने तथा बड़े बड़े चैराहों पर हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये है।

अपर मुख्य सचिव, गृह  अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ-कानपुर रोड (Lucknow-Kanpur Road)पर जाम से होने वाली समस्या के संबंध में सभी बिन्दुओं पर गहनता से विस्तार से विचार विमर्श कर निर्देशित किया कि एन0एच0ए0आई0, क्षेत्रीय प्रशासन एवं पुलिस परस्पर सहयोग से राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण, ढाबों एवं वेयर हाउस के बाहर अनियमित रूप से खड़े किये गये वाहनों को हटाये जाने आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये।

सीएम योगी ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अवस्थी ने दो बड़ी क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है ताकि असमायिक तकनीकी रूप से खराब हुए वाहनों व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अन्यत्र स्थल तक शीघ्र पहुचाया जा सके। उन्होंने सर्विस लेन पर अतिक्रमण न होने देने,  सर्विस लेन की समुचित मरम्मत किये जाने तथा उन्हे पार्किंग स्थल न बनने देने के निर्देश दिये है ताकि वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन जारी रह सके।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने कड़ाई से निर्देशित किया है कि सड़क किनारे स्थित ढ़ाबों पर पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय ताकि सड़क पर आवागमन की व्यवस्था बाधित न होने पाये। उन्होने सम्बन्धित विभागों से अपेक्षा की है कि वह मार्ग प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था को भी और अधिक चुस्त दुरूस्त कर उसका विस्तार करें। उन्होने प्रभावी पेट्रोलिंग की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।

एनएचएआई के अधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि वे लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने डिवाइडर की ऊचाॅई निर्धारित मानकों के अनुसार कराना सुनिश्चित करें तथा अनियमित रूप से सड़क पर बने कट बन्द कराये जायें, ताकि सड़क पर नियमों का उल्लंघन कर वाहन एक तरफ से दूसरी तरफ आवागमन न कर सके। राष्ट्रीय राजमार्गो पर पर्याप्त मात्रा में संकेतक एवं चिन्हकों के बोर्ड, स्टीकर आदि को नियमानुसार लगाया जाने के भी निर्देश दिये गये है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अवस्थी ने यह भी निर्देशित किया है कि वाहनों के पार्किंग हेतु भी जगह जगह पर पर्याप्त व्यवस्था की जाय। इसके लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग एवं नगर निगम द्वारा ट्रकों एवं अन्य माल वाहक वाहनों के समुचित ठहराव हेतु भूमि लीज पर या अधिग्रहण कर नियमानुसार हाल्टिंग एरिया भी शीघ्र विकसित करें।

पुलिस महानिदेशक,  डी0एस0 चैहान ने कहा कि बडे़ वाहनों को सुगमता से मोड़ने हेतु टर्निंग रेडियस बढ़ाया जाय। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक इन्फोर्समेंट दस्ते का गठन किया गया है, जो नियमों का उल्लघंन पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई करेगेें। उन्होंने बताया कि मौके पर ही जुर्माना वसूल किये जाने हेतु बड़ी संख्या में पी0ओ0एस0 मशीने कर्मियों को उपलब्ध करायी गयी है। ट्रैफिक डायवर्जन की एस0ओ0पी0 बना ली गयी है वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति से जनसामान्य की जानकारी के लिए जारी किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यातायात विभाग के कर्मियों की तीन शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी लगायी जायेगी ताकि हर समय यातायात सुचारू व निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात द्वारा वाहन स्वामियों के मोबाइल नम्बर अपडेट रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए सुझाव दिया कि इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाय तथा वाहनों के बीमा के समय मोबाइल नम्बर की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की जाय। इसके लिए सम्बन्धित विभागों की पृथक से बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये गये है।

बैठक में लखनऊ से बाराबंकी तथा लखनऊ से सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम से मुक्त किये जाने एवं सफाई, स्वच्छता व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त किये जाने तथा यातायात का सुचारू रूप से संचालन किये जाने सम्बन्धी विभिन्न बिन्दुओं पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। इस कार्य के लिये जिम्मेदार अधिकारियों नामित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

बैठक में सचिव, गृह  तरूण गाबा, विशेष सचिव, गृह  राकेश कुमार मालपानी, अपर पुलिस महानिदेशक,यातायात सु अनुपम कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी लखनऊ  सूर्य पाल गंगवार के अलावा आवास, नगर विकास, पंचायती राज, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आदि के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Tags: Lucknow News
Previous Post

CWG: सुशीला देवी ने जूडो में जीता सिल्वर मेडल

Next Post

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट किए गए

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Jagannath Mahato

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस से चेन्नई शिफ्ट किए गए

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तेजी से विजय की तरफ बढ़ रहे, रिकवरी रेट बढ़ा : योगी

25/04/2021
Weather

अचानक मौसम ने बदला मिजाज, इन जिलों में बारिश-तेज हवा की चेतावनी

21/04/2023
UP Board 12th class practical exam

12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

25/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version