• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PCS ट्रेनी प्रशांत कुमार का कोरोना से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बरेली, राजनीति
0
PCS trainee Prashant Kumar dies

PCS trainee Prashant Kumar dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में तैनात ट्रेनी पीसीएस प्रशांत कुमार का निधन हो गया। वर्ष 2018 बैच के पीसीएस अफसर प्रशांत को अभी कुछ दिन पहले ही बरेली में तैनात किया गया था।

तैनाती के कुछ दिन बाद ही प्रशांत कोरोना पॉजिटिव हो गए। स्थानीय प्रशासन ने उन्हें निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही प्रशांत की रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई थी, लेकिन प्रशांत के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उनकी हालत खराब हो गई।

प्रशांत का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता रहा, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने प्रशांत के परिजन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को हायर सेंटर दिल्ली जाने की बात कही। लेकिन बरेली से दिल्ली ले जाने के निर्णय में दो दिन बीत गए।

मस्जिद में सिर्फ 05 लोग ही पढ़े अलविदा की नमाज : फिरंगी महली

सोमवार को जब उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उनकी मौत हो गई. प्रशांत की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इतना ही नहीं प्रशासनिक अफसर भी अपने युवा साथी को खो देने पर गम महसूस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि ट्रेनी पीसीएस अधिकारी के पिता रिटायर्ड जज हैं, जो गाजियाबाद में रहते हैं। इसके अलावा प्रशांत के कुछ परिजन लखनऊ में भी रहते हैं। ट्रेनी पीसीएस के निधन पर एसडीएम सदर विशु राजा ने बताया कि जब से प्रशांत बीमार हुए थे, तब से उनके पिता जी मुझ से ही उनका हालचाल लिया करते थे।

सरकार की नाकामी से जा रही कई लोगों की जान, लगाया जाए लॉकडाउन : राहुल गांधी

मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मैं उन्हें देखने कई बार गया था। आज उनकी मौत के बाद मन दुखी है। हमारी सम्वेदनाएं उनके परिवार के साथ है। उधर, प्रशांत की मौत के बाद उनकी पत्नी और बूढ़े पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रेनी पीसीएस अधिकारी प्रशांत के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट करते हुए परिवार को सांत्वना दी हैं.।

Tags: cm yogiPCS trainee Prashant Kumar diesup newsYogi News
Previous Post

चार धाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP, न प्रसाद बंटेगा न लगेगा टीका

Next Post

धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक के बाद अब अपनी टेक्निकल टीम को भी किया रिप्‍लेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
After Karthik, Dharma Productions also replaces its technical team

धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक के बाद अब अपनी टेक्निकल टीम को भी किया रिप्‍लेस

यह भी पढ़ें

Petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, जानें अपने शहर के रेट

12/05/2021
dr. navneet sehgal

प्रदेश में अबतक 2.56 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी : सहगल

21/06/2021
jet airways

Jet airways फिर लौटेगी रनवे पर, हजारों को देगी रोजगार

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version