• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सहकारिता से चमकेगी सौर ऊर्जा: पीसीयू को मिली राज्य स्तरीय बड़ी जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
03/06/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PCU gets big state level responsibility

PCU gets big state level responsibility

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (PCU) को सोलर रूफटॉप परियोजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीयू अब राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी और परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में कार्य करेगा।

बुधवार को देहरादून स्थित पीसीयू कार्यालय (PCU Office) में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पीसीयू अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा ने की। बैठक में सहकारिता क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, नए व्यवसायिक अवसर विकसित करने और सदस्यता विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में तय किया गया कि पीसीयू राज्य की शीर्ष सहकारी संस्थाओं, जिला सहकारी बैंकों और अन्य सहकारी समितियों में सोलर रूफटॉप परियोजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य करेगा। इस उपलब्धि को सहकारिता आंदोलन के लिए बड़ी सफलता बताते हुए संचालक मंडल के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

संघ की आय बढ़ाने और आर्थिक मजबूती के लिए नए बिजनेस मॉडल विकसित करने पर भी सहमति बनी। साथ ही अधिक से अधिक सहकारी संस्थाओं को जोड़ने के उद्देश्य से वार्षिक सदस्यता शुल्क को ₹5,000 से घटाकर ₹2,000 करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सहकारिता विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु विस्तृत वार्षिक कैलेंडर तैयार करने पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पूरे वर्ष क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा केंद्रीय शीर्ष सहकारी संस्था एनसीयूआई के लिए प्रदीप चौधरी को नामित किए जाने पर सहमति प्रदान की गई। वहीं इफ्को में निदेशक बनाए जाने पर उमेश त्रिपाठी और प्रदीप चौधरी को प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए नवाचार आधारित बिजनेस मॉडल अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सहकारिता आधारित समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी।

सोलर ऊर्जा परियोजनाओं की जिम्मेदारी मिलने के साथ ही पीसीयू (PCU) अब सहकारिता और हरित ऊर्जा के संगम का नया मॉडल स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

यूपी कैबिनेट निर्णय : 18 शहरों में 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी योगी सरकार

Next Post

अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Next Post
CM Yogi inaugurated the flatted factory complex.

अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

swami prasad maurya

योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए कृत संकल्पित : मौर्य

24/10/2020
Amit Mohan

कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करें : अमित मोहन

03/06/2021
Patanjali

‘एक करोड़ का जुर्माना लगा देंगे…’, सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव की पतंजलि को लगाई कड़ी फटकार

21/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version