• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झुर्रियों से निजात दिलाएगी नाशपाती, जानिए कैसे

Writer D by Writer D
14/09/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Pears

Pears

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार धूप, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव त्वचा की क्षति का कारण बन जाते हैं। इतना ही नहीं पोषक तत्वों की कमी भी त्वचा के लिए मुसीबत बन जाती है। इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम और तकनीक का सहारा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक उपचार दें। आप डाइट में नाशपाती (Pear) को शामिल कर त्वचा को सेहतमंद बना सकते हैं। नाशपाती (Pears)में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो त्वचा को कई तरह की क्षति से बचा सकता है। इसलिए, इस पौष्टिक फल को अपने आहार में जरूर शामिल करें…

झुर्रियों और कील-मुंहासों से दिलाए निजात

झुर्रियां और कील-मुंहासे उम्र देखकर नहीं आती। ये कभी भी आपकी त्वचा को निशाना बना सकते हैं। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पाद, प्रदूषण, गलत खान-पान और त्वचा की देखभाल में कमी इसके मुख्य कारण है। ऐसे में जरूरी है वक्त रहते इन पर ध्यान देना। अगर झुर्रियों और कील-मुंहासों से बचाव करना है, तो नाशपाती को अपने रूटीन में शामिल करें। यह न सिर्फ आपको झुर्रियों से छुटकारा देगा, बल्कि कील-मुंहासों को दूर रखने में मदद करेगा। नाशपाती पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को लाभ पहुंचाने का काम करेगा।

तैलीय त्वचा के लिए नाशपाती के फायदे

तैलीय स्किन वाले लोगों को कई तरह की समस्या होने लगती है, जैसे – कील-मुंहासे और अधिक पसीना। इस स्थिति में नाशपाती अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टिक फल तैलीय त्वचा की समस्या को कम कर सकता है, जिससे पिंपल की भी परेशानी से राहत मिल सकती है। इसलिए, तैलीय त्वचा वाले लोग नाशपाती का सेवन कर अपनी त्वचा से निकलने वाले अधिक तेल से छुटकारा पा सकते हैं।

त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए

त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बेहद जरुरी है। कई लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह की क्रीम और बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर त्वचा को प्राकृतिक तरीके से मॉइस्चराइज किया जाए तो त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती फल को शामिल करें। इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ और लंबे वक्त तक मॉइस्चराइज रह सकती है। इसके लिए आप डाइट में नाशपाती फल या जूस को जरूर शामिल करें।

चमकदार त्वचा के लिए

खूबसूरती के साथ-साथ त्वचा पर चमक होना भी बेहद जरुरी है। महिलाएं चमकती त्वचा पाने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनसे उनके चेहरे पर कुछ समय तक ही चमक रहती है और फिर चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में चेहरे पर प्राकृतिक चमक ज्यादा कारगर हो सकती है। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए नाशपाती का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

रंगत को निखारने के लिए नाशपाती (Pears) 

कई बार प्रदूषण और त्वचा की देखभाल का आभाव त्वचा की रंगत पर बुरा असर डालता है। ऐसे में कई बार लोग कॉस्मेटिक्स उत्पादों का उपयोग करते हैं, लेकिन उसका असर कुछ वक्त तक ही रहता है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय और फलों का सेवन कारगर हो सकता है। आप अपनी रंगत को निखारने के लिए नाशपाती, नाशपाती के जूस का सेवन या नाशपाती का पैक लगा सकते हैं। नाशपाती में आरब्यूटिन (Arbutin) नामक तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।

नाशपाती फेसपैक (Pear Face Pack)

ग्लिसरीन के साथ नाशपाती

सामग्री

एक नाशपाती
ग्लिसरीन की कुछ बूंदें

उपयोग करने की विधि

– नाशपाती को कद्दूकस कर लें।
– अब इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण तैयार कर लें।
– फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
– इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
– जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
– फिर आप चाहें तो चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
– यह नाशपाती का मास्क आपकी रूखी त्वचा की समस्या को कम कर उसे मॉइस्चराइज कर सकता है।

टमाटर के साथ नाशपाती

सामग्री

आधा नाशपाती
एक चौथाई टमाटर का पेस्ट

उपयोग करने का तरीका

– नाशपाती को मैश करके पेस्ट बना लें।
– अब इसमें टमाटर के पेस्ट को मिलाकर पैक तैयार कर लें।
– फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
– सूखने के बाद इस चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
– इस पैक के नियमित उपयोग से आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक आएगी।

Tags: can i apply pear fruit on facecan pear cause pimplesis pears good for glowing skinis pears harmful for skinis the skin of pears good for younashpatinashpati ke faydepearspears benefitsskinSkin Care Tipswhat does pear do to the facewhich fruit is best for skin glowwhich fruit is good for face mask
Previous Post

बेकार और टूटे क्लैचर का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Next Post

बालों की हर समस्या का इलाज है ये पानी, आजमाते ही दिखेगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
Hair

बालों की हर समस्या का इलाज है ये पानी, आजमाते ही दिखेगा असर

यह भी पढ़ें

Naxalite Sammaiya Sodi

कुख्यात नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया सरेंडर, आठ लाख का था इनामी

21/03/2024
Rubina shares photos of her quarantine period from Himachal's litigants

हिमाचल की वादियों से रुबीना ने शेयर की अपने क्वारंटीन पीरियड की तस्वीरें

18/05/2021
Shivpal Yadav

कुछ अधिकारी भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं: शिवपाल यादव

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version