• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता अखिलेश यादव सरकार के गुंडाराज की वापसी नहीं चाहती : मौर्य

भाजपा कम से कम 25 साल और राज करेगी: मौर्य

Writer D by Writer D
12/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
Deputy CM Keshav Maurya

Deputy CM Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि जनता अखिलेश यादव सरकार के गुंडाराज की वापसी नहीं चाहती है और जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने वाली भाजपा अभी कम से कम 25 साल राज करेगी।

उन्होने कहा कि अगले चुनाव तक सरकार बडे और कडे फैसले लागू करेगी। उन्होने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से विपक्ष बेचैन हो रहा है। श्री मौर्य ने रविवार को पौधरोपण के साथ 602 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष चाहे जितना शोर मचा ले,जनसंख्या कानून लागू होकर रहेगा। क्योंकि यह प्रदेश और जनता के हित में है। भाजपा सरकार 98 फीसदी वादे पूरे कर चुकी है। अगले 25 साल तक भाजपा की सरकार रहेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जनता ने पांच साल के लिए चुना है। हम अगले चुनाव की आचार संहिता लागू होने तक बड़े और कड़े फैसले लेते रहेंगे। प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण पर कदम आगे बढ़ाया है तो विपक्ष बेचैन है। अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती का नाम लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘हम किसी को मनाने नहीं जाएंगे। विपक्ष का काम विराेध करने का है। वह विरोध करते रहें। हम जनता के हित में कड़े फैसले लेने से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले सपा नेता अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में बहुत खुश थे। उन्हें लग रहा था मानो जनता सपा की सरकार बनाने जा रही है। लेकिन जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव नतीजों से सपा नेता का सपना चकनाचूर हो गया।पंचायत चुनाव में भाजपा का भगवा ध्वज लहराया है क्योंकि जनता अखिलेश के गुंडा राज को अभी भूली नहीं है। वैसा राज दोबारा से जनता को हरगिज नहीं चाहिए।

उन्होने कहा कि , ‘विपक्षी दलों की एक ही साजिश है कि किसी तरह 2024 में मोदी को सत्ता में आने से रोका जाए। इसके लिए पहले वह 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को रोकना चाहते हैं।इसको लेकर विपक्ष ख्याली पुलाव पकाने में एकजुट है। क्योंकि उनको लगता है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे तो 2024 में दिल्ली में मोदी नहीं आएंगे। विपक्ष का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।प्रदेश की जनता 2022 में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें देने का मन बना चुकी है। जनता भलीभांति अवगत है कि दिल्ली की केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी का बने रहना देशहित में कितना जरूरी है।

Tags: cm yogiKeshav mauryaMoradabad news
Previous Post

PM मोदी का 15 को काशी दौरा, मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने लिया तैयारियों का जायजा

Next Post

जानें, क्या है पोस्टपार्टम डिप्रेशन और कैसे करें इससे बचाव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Next Post
पोस्टपार्टम डिप्रेशन

जानें, क्या है पोस्टपार्टम डिप्रेशन और कैसे करें इससे बचाव

यह भी पढ़ें

सुशांत डॉग फज

सुशांत की भांजी ने लिखा- जब भी दरवाजा खुलता है तो डॉगी फज उम्मीद के साथ देखता है

07/08/2020
UP Assembly By-election

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

12/07/2023

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, PGI किए गए रेफर

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version