• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बोले- भाजपा ने जो कहा, वह कर दिखाया

Writer D by Writer D
25/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद में रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। योगी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखाई दिए। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में योगी ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह कर दिखाया। आज भाजपा सरकार के कारण ही उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म हो गया है।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ अपने लाव लश्कर के साथ गाजियाबाद के अम्बेडकर रोड स्थित कालका गढ़ी चौक पर पहुंचे। उनके मंच पर पहुंचते ही योगी ज़िंदाबाद के नारे लगे, साथ ही भारत माता की जय का उदघोष होता रहा। खासकर युवा व महिलाएं योगी की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए।

करीब 6 बजकर 50 मिनट पर उनका सम्बोधन शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में बिना भेदभाव के कार्य किया गया है। मोदी जी ने सभी जाति, धर्म, वर्गों के लोगों के एक समान मानते हुए काम किया है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार में जहां ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, वहीं गुंडों, माफियाओं के पर डंडा चलाया गया। माफियाओं के जेल भेजा गया और उनकी अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोज़र चलवाया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस तरह उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश को विकास के साथ हर क्षेत्र में नम्बर एक बनाना है।

सुशासन हमारा अस्त्र और अन्त्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य : सीएम पुष्कर

करीब 7 बजे रोडशो शुरू हुआ। रोड शो का अम्बेडकर रोड पर नेहरु युवा केन्द्र के सामने अम्बेडकर रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने, चौधरी मोड़ पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल चौधरी मोर दुल्हा घर के पास भाजपा नेता अजय शर्मा घंटा घर पर पार्षद राजीव शर्मा अजय कालरा समाजसेवी हाजी चमन में मुख्यमंत्री का स्वागत किया समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री का रोड शो जारी था।

जन विश्वास यात्रा के रथ पर योगी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद वीके सिंह उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री अतुल गर्ग महापौर आशा शर्मा सवार थे। इसके अलावा जन विश्वास यात्रा की अगुवाई कर रहे अलीगढ़ के सांसद गौतम, एमएलसी दिनेश गोयल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Tags: #UP News#Chief Minister Yogi adityanathcm yogighaziabad newsJan Vishwas YatraYogi News
Previous Post

सुशासन हमारा अस्त्र और अन्त्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य : सीएम पुष्कर

Next Post

देश में Omicron की दहशत के बीच बड़ी राहत, बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
vaccine

देश में Omicron की दहशत के बीच बड़ी राहत, बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

यूपी में जीका पर हुआ नियंत्रण, स्थिति में सुधार

18/11/2021
Siddaramaiah - DK Shivakumar

आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया, शिवकुमार बनेंगे अगला मुख्यमंत्री

28/05/2026
Deepotsav

रामनगरी में दीपोत्सव होगा पहले से और भी भव्य, इतने लाख दीयों से जगमग होगी अयोध्या

27/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version