• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की जनता को भाजपा से बहुत उम्मीदें है : मोदी

Writer D by Writer D
20/05/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विकासवाद की राजनीति देश की राजनीति की मुख्यधारा बताते हुए कहा है कि देश में विकासवाद की राजनीति होनी चाहिए लेकिन कुछ लोगों ने विकास को विकृत रूप दे दिया है, ऐसे लोग समाज में तनाव को ढूंढकर जातिवाद, क्षेत्रवाद और अन्य मामले उठाकर लोगों को भड़काकर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहना होगा।

श्री मोदी (PM Modi) जयपुर में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग समाज की कमजोरियों के साथ खेल रहे हैं। हमें लोगों को ऐसे लोगों से सावधान करते रहना होगा।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि कोई भी दल हो, उसको विकासवाद की राजनीति पर आने के लिए मजबूर करना है। हम बड़े गर्व से कहते हैं कि यह भाजपा है, जिसने विकासवाद की राजनीति को देश की राजनीति की मुख्यधारा में लेकर आई है। कोई भी चुनाव हो, उसमें हर किसी को विकास की बात करनी पड़ती है। कुछ लोगों ने विकास को भी विकृत रूप दे दिया है, ऐसे लोग समाज में तनाव को ढूंढकर जातिवाद, क्षेत्रवाद और अन्य मामले उठाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करते हैं।

उन्होंने (PM Modi) कहा ” जब भाजपा के स्वरूप और विस्तार को देखते हैं तो गर्व तो होता है, लेकिन इसके निर्माण में जीवन खपाने वाले लोगों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे भी आपके बीच में आने का अवसर होता तो मुझे प्रेरणा मिलती। राजस्थान में भाजपा की बात हो तो मुझे गर्व की अनुभूति है कि मुझे कई वरिष्ठ लोगों की अंगुली पकड़कर चलने का मौका मिला। इसका मुझे गर्व है। मैं कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि कभी आलस आ जाए तो मोबाइल में कमल का फूल देख लीजिए, ऊर्जा मिलेगी।”

… देश तबाह हो जाएगा, ज्ञानवापी मामले में बोले बाबरी मस्जिद के पक्षकर

उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देखती है। ऐसे ही देश की जनता भाजपा को बहुत उम्मीद और विश्वास से देख रही है। देश की जनता का आकांक्षा हमारा दायित्व बढ़ा देती है। देश अपने लिए अगले 25 साल के लक्ष्य तय कर रहा है, भाजपा भी आने वाले सालों का लक्ष्य तय करे। देश के लोगों की उम्मीदें पूरी करनी हैं। देश के सामने चुनौतियों को लोगों के साथ मिलकर परास्त करना है। श्री मोदी ने कहा कि हमारा दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद है। हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की कोई जवाबदेही नहीं बची थी और लोगों को भी सरकार से उम्मीद नहीं थी। वर्ष 2014 के बाद भाजपा देश को निराशा से बाहर निकालकर लाई है। देश का नागरिक अपनी आंखों के सामने परिणाम प्राप्त करना और देखना चाहता है। जब लोगों की उम्मीद बढ़ती है तो सरकार को काम करना अनिवार्य होता है। उन्होंने कहा कि जनजागृति दबाव भी बनाती है, प्रेरित भी करती है। जब अपेक्षाएं बढ़ती हैं, तब परिणाम लाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने का जज्बा बढ़ता है। यही जज्बा देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

यूपी के इस सरकारी विभाग में निकली बंपर भर्तियां, फटाफट यहां करें आवेदन

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते हमें चैन से बैठने का कोई अधिकार नहीं है। दुनिया कहेगी कि 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है, 1300 से ज्यादा विधायक, 400 से ज्यादा सांसद हैं। इन सफलताओं को देखते हुए मन करेगा कि बहुत हो गया, लेकिन हमें सत्ता भोग ही करना होता तो कोई भी आराम करने की सोच सकता है। यह रास्ता हमें मंजूर नहीं है। विजय पताका फहराने के बाद भी हम बैचेन हैं, अधीर हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा लक्ष्य भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।

श्री मोदी ने कहा कि इस महीने केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं। यह आठ साल सेवा, सुशासन को समर्पित रहे हैं। आज से गरीब से गरीब यह नहीं सोचता कि यह सरकारी योजना सिफारिश वालों के लिए है। भारत के सामान्य नागरिक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाने का अभियान पिछले आठ साल से चल रहा है।

12 साल बाद रिश्ते को नाम देंगे पायल और संग्राम, फैंस को दी शादी की खुशखबरी

उन्हाेंने कहा कि जैसे हम चुनाव में हर घर जाते हैं, उसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को हर नागरिक तक पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का नया अभियान शुरू करना है। राजस्थान में कहावत कही जाती है कि आसमान का तारा हाथ से नहीं टूटता। यह कहावत अपनी जगह पर सही है, लेकिन हमें भूलना नहीं है कि हमारा लक्ष्य आसमान जितना ऊंचा है, आसानी से नहीं टूटेगा, लेकिन मेहनत करेंगे तो लक्ष्य पा लेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें शार्टकट नहीं लेना है और विकास के मुद्दे पर टिके रहना है।

Tags: jaipur newsNational newspm modirajasthan news
Previous Post

… देश तबाह हो जाएगा, ज्ञानवापी मामले में बोले बाबरी मस्जिद के पक्षकर

Next Post

जेल से बाहर आए आजम खान, तीन दिन बाद होगा सीएम योगी से आमना-सामना

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
Next Post
azam, yogi

जेल से बाहर आए आजम खान, तीन दिन बाद होगा सीएम योगी से आमना-सामना

यह भी पढ़ें

Former Union Minister Ajit Singh

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन, कोरोना से संक्रमित थे

06/05/2021
कंटेनर में लगी भीषण आग

मुंबई : मुंब्रा बाइपास के पास कंटेनर में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

18/10/2020
मासूम को हाथ-पैर बांध जिंदा नहर में फेंका the innocent was thrown hand and foot into the river alive

फिरौती की रकम नहीं मिली, तो मासूम को हाथ-पैर बांध जिंदा नहर में फेंका

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version