• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संसदीय क्षेत्र के लोग जान सके कि सांसद अच्छा हो तो क्या- क्या कर सकता है : मेनका

Writer D by Writer D
18/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने आज यहाँ कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बड़े खेलों में शामिल करने के लिए वह कृत संकल्प है।

खेलो इंडिया खेलो के तहत समूचे जिले के प्रत्येक गांव में केंद्र सरकार की स्टेडियम बनाने की प्रक्रिया सुलतानपुर में भी शुरू कर दी गई है। अब तक 25 खेल के स्टेडियम निर्माण के लिए कार्य भी शुरू किया जा चुका है, निर्वाचन क्षेत्र सुलतानपुर के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज शाहपुर गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान श्रीमती गांधी ने कहाकि केंद्र सरकार की मंशा है कि ग्रामीण युवा स्वस्थ होने के साथ-साथ अपने सपनों को भी साकार करें। उन्होंने बताया कि नगर मुख्यालय स्थित स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रुपए भी दिए, जिसके लिए उन्होंने खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रति आभार भी जताया है।

श्रीमती गांधी ने आज संसदीय क्षेत्र के पी पी कमैंचा ब्लाक के निषाद बस्ती हड़िया, छतौना, मरछा, शाहपुर, गोलवा, लंभुआ के समहुता व बभनगंवा गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण भी किया। नगर के सौंदर्यीकरण के लिए सड़क चौड़ीकरण में देरी होने पर सांसद श्रीमती गांधी ने लोक निर्माण विभाग बिजली विभाग वन विभाग व प्रशासन के अधिकारियों के साथ आज प्रात: बैठक कर सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को मार्ग चौड़ीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए एक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

श्मशान भूमि ‘राजघाट’ की बदली सूरत, दे रहा पर्यटन स्थलों को मात, देखें तस्वीरें

सांसद ने छतौना, मरछा, शाहपुर, गोलवा , छापर एवं लंभुआ के समहुता व बभनगंवा गांव में जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि सुलतानपुर के लोगों का काम मेरे लिए प्राथमिकताओं में होता है। यह मेरा फर्ज और दायित्व भी है। मैं अपने फर्ज और दायित्वों को निभाने प्रत्येक 15 दिन में आती हूँ और तीन दिन रूककर गांवो का रूख करती हूँ। उन्होंने कहा मैं जानती हूँ पांच वर्ष कम होता है। फिर भी मैं इन पांच वर्षों में दिन- रात काम करके आपकी उम्मीदों पर पंख लगाने का काम करूंगी। मैं चाहती हूँ कि मेरे संसदीय क्षेत्र के लोग जान सके कि सांसद अच्छा हो तो क्या- क्या कर सकता है।

उन्होंने जन चौपालों को संबोधित करते हुए कहा कि मै अबतक 400 करोड़ रूपये से अधिक का काम करा चुकी है। आगे 55 करोंड़ रूपये की लागत से अमहट का फ्लाई ओवर का काम व एफएम रेडियो का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होनें कहा मैं जब यहा रहती हूँ तो सबेरे 7:30 बजे से 200-300 लोगों की समस्याओं को निपटाती हूँ। फिर गांवो में जाती हूँ लौटती हूँ तो आवास पर 9 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनकर निपटाती हूँ।

सांसद मेनका संजय गांधी आज विधायक देवमणि द्विवेदी के गांव सूर्यभान पट्टी गरये जाकर उनकी माँ के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। इसके पूर्व सांसद ने शाहपुर पेट्रोल पंप के पास स्व. सूरज सिंह मेमोरियल क्रिकेट मैच का शुभारंभ भी किया। वही गोलवा छापर गांव में ग्रामीणों कि शिकायत पर कि दो साल से 15 से अधिक विद्युत पोल लगाने के बाद भी बिजली जोड़ी नही गयी है उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अभियंता से बात करके दो दिन में बिद्युत सप्लाई देने का निर्देश दिया। श्रीमती गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।

Tags: Maneka Gandhiup news
Previous Post

केशव बोले- प्रियंका का संगम में डुबकी लगाना बीजेपी के विचारों की जीत

Next Post

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल का सिंगापुर में होगा निर्यात : सहगल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CWG 2026: CM धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों का किया सम्मान

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

07/08/2026
CM Dhami's major announcement on National Handloom Day
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

07/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही कांवड़ यात्रा: CM योगी

07/08/2026
Next Post
navneet sehgal

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल का सिंगापुर में होगा निर्यात : सहगल

यह भी पढ़ें

Terrorists Attack

बैंक मैनेजर के हत्यारे समेत दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर

15/06/2022

शो ‘लॉकअप’ को मिले 6 फाइनलिस्ट

06/05/2022

पहले चरण के मतदान से पहले यूपी में सौ प्रतिशत लगे टीका : योगी

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version