• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता बेहाल : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
17/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अदूरदर्शिता का खामियाजा जनता को भीषण गर्मी में विद्युत व्यवस्था बेपटरी होने से चुकाना पड़ रहा है। बिजली की आंख मिचौली का प्रतिकूल असर उद्योग धंधों पर भी पड़ रहा है। कई इलाकों में जल संकट से हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने मंगलवार को कहा कि मौसम वैज्ञानिक प्रचंड गर्मी की चेतावनी पहले ही दे चुके थे लेकिन भाजपा सरकार ने इस आपात स्थिति के समाधान पर ध्यान नहीं दिया। भाजपा सरकार और ऊर्जामंत्री बयानों के बल पर ही गवर्नेंस का नाटक करते रहे। बिजली-पानी संकट के समाधान पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

उन्होने कहा कि प्रदेश के तीन करोड़ से ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं की मांग छह करोड़ 60 लाख किलोवाट की है लेकिन 132 किलोवाट विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता मात्र पांच करोड़ 21 लाख किलोवाट की है। सरकार मांग और आपूर्ति के बढ़ते अन्तर के बावजूद लापरवाह बनी हुई है। जनता को इस तरह जानबूझकर गर्मी की आग में तपने के लिए भाजपा सरकार ने छोड़ दिया है।

आतंकियों की कायराना हरकत, वाइन शॉप पर फेंका ग्रेनेड

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश शासन की अकर्मण्यता का हाल यह है कि गोरखपुर में ही बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता अघोषित कटौती से जूझ रहे हैं, घरों के नलों में जल नही होने के कारण कई मोहल्लों के लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर है। मेरठ में 200 हैण्डपम्प खराब पड़े हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की पर्याप्त और अबाध बिजली देने की थोथी घोषणाओं की पोलपट्टी खुल चुकी है। अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है। लखनऊ में बिना सूचना बत्ती गुल होने से तमाम इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। कुछ इलाकों में तो कई-कई दिन तक बिजली नहीं आती है।

Gyanvapi Masjid: हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा, विशाल सिंह पर लगाया ये आरोप

भाजपा सरकार की कुनीतियों के चलते बिजली संकट तो पैदा हुआ ही है भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता और बदले की भावना के चलते प्रदेश के हालात बिगड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में बिजली उत्पादन बढ़ाने के गम्भीर प्रयास हुए थे। भाजपा सरकार ने एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है।

जनता की सुख सुविधा और मनोरंजन के लिए समाजवादी सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट बनाया था उसको भी भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। करोड़ों का म्यूजिकल फाउण्टेन कंटेनरों से बंद पड़ा हैं। समाजवादी सरकार में जगमग रहने वाले गोमती रिवरफ्रंट पर भाजपा सरकार ने अंधेरे का जाल फैला दिया हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

आतंकियों की कायराना हरकत, वाइन शॉप पर फेंका ग्रेनेड

Next Post

योगी कैबिनेट का बड़ा फ़ैसला, अब किसी नए मदरसे को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Minority Education Bill 2025

योगी कैबिनेट का बड़ा फ़ैसला, अब किसी नए मदरसे को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान

यह भी पढ़ें

भारी बारिश

एनडीआरएफ़ की टीमों को प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

16/10/2020
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता, जानें अपने शहर के भाव

15/06/2021
Chocolate

डायबिटीज पेशेंट के लिए घर में बनाएं शुगर फ्री चॉकलेट

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version