• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम का वचन प्रेरणादायी, ‘मन की बात’ से जन-जन जुड़ा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
30/04/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का वचन समाज को प्रेरणा देने वाला होता है। उन्होंने आज तमाम भारतीयों के जीवन को बदलने का काम किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी समाज के अंतिम छोर पर काम कर रहे व्यक्ति का समाज के लिए किए जा अथक प्रयासों का जिक्र करते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्कूल, कॉलेज आदि में भारी संख्या में छात्रों के साथ आम लोगों ने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।

रविवार को डीएसए मैदान, मल्लीताल,नैनीताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण ने ऐतिहासिक मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में पीएम मन की बात सुनते।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उन तमाम लोगों का जिक्र भी प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में किया है जो चुपचाप समाज सेवा में जुटे हैं। प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ से आज जन-जन जुड़ा हुआ है।

सीएम योगी ने चुनावी राज्य कर्नाटक में सुनी ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने देशवासियों को जोड़कर एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया है। सरकारी योजनाओं में सामूहिक जनसहभागिता को जोड़कर सफल बनाया है। उन्होंने संघर्षरत युवाओं के अधूरे सपने को साकार करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मानसखंड मंदिर माला मिशन से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पहाड़ की आर्थिकी सशक्त होगी। इसके साथ ही वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की स्वयं सहायता समूह को सशक्त किया गया है। उनके उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग की जा रही है। लोकल फॉर ग्लोबल के लिए स्थानीय उत्पादों में मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। मूल्य संवर्धन से काश्तकारों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक शब्दों का अनुसरण कर हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पित हैं।

‘मन की बात’ मेरे लिए ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह: पीएम मोदी

इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज पांडेय, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी महेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ अनिल कपूर डब्बू, सीडीओ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, परितोष वर्मा, आनंद बिष्ट, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी सहित स्कूली बच्चे और आमजनता उपस्थित थी।

Tags: cm dhamimann ki baat 100 th episodeUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने चुनावी राज्य कर्नाटक में सुनी ‘मन की बात’

Next Post

भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बताने वाले झुट्ठों से रहें सावधान: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
AK Sharma

भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बताने वाले झुट्ठों से रहें सावधान: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

urfi javed

उर्फी जावेद ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, टॉपलेस होकर पढ़ा अखबार

04/07/2022
Biplab Deb

पूर्व CM के घर पर हमला, CPM कार्यकर्ताओं पर आगजनी आरोप

03/01/2023
Vijaya ekadashi

इस दिन रखा जाएगा विजया एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

19/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version