• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता चाहती है बदलाव : अरविंद केजरीवाल

Desk by Desk
15/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह घोषणा सोमवार को की है। केजरीवाल के मुताबिक यूपी के लोग आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देकर देखें। उन्होंने कहा कि मैं यकीन दिलाता हूं कि उत्तर प्रदेश वाले बाकी सारी पार्टियों को भूल जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी के लोग भी दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं। गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता, यूपी को प्रगति की राह पर चलने से रोक रहे हैं।

इसीलिए यूपी में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि, यूपी के लोगों ने हर पार्टी पर विश्वास करके उनको मौका दिया, लेकिन उन्होंने उनके पीठ में छूरा घोंपा। हर पार्टी की सरकार ने पिछली सरकार के भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नियत की कमी है और यह केवल आम आदमी पार्टी के पास है।

इसी साफ नियत से हमने दिल्ली को बदलकर दिखाया है। दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को एक मौका दिया था और आज बाकी पार्टियों को भूल चुके हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यूपी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी एक मौका देकर देखिए। मैं यकीन दिलाता हूं कि आप भी बाकी पार्टियों को भूल जाएंगे।

कच्छ में ऊर्जा पार्क का उद्घाटन , पीएम मोदी ने कहा- सरदार पटेल का सपना हुआ पूरा

केजरीवाल ने कहा कि, हमने जन आंदोलन से पार्टी बनाई थी। हमने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई है और पंजाब में मुख्य विपक्ष के रूप में उभरे हैं, लेकिन मैं एक महत्वपूर्ण ऐलान करने जा रहा हूं। आम आदमी पार्टी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में यूपी के बहुत भाई-बहन रहते हैं। जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनाई गई है। दिल्ली में रहने वाले कई यूपी के लोग मेरे पास आए।

यूपी से भी बहुत सारे लोग और बहुत सारे संगठन हमारे पास आ रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें यूपी का चुनाव लड़ना चाहिए। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यूपी में हर पार्टी की सरकार आई है, लेकिन अपने घर भरने के सिवाय किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है। अगर कानपुर में रहने वाले किसी परिवार के बच्चे को अच्छा कॉलेज चाहिए, तो उसे दिल्ली भेजना पड़ता है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने कानून और अमेरिकी जनता की इच्छा का किया अनादरः जो बिडेन

गोरखपुर में रहने वाले किसी गरीब परिवार को अपने माता-पिता का इलाज करवाना है, तो उसे दिल्ली आना पड़ता है। आखिर क्यों? क्या भारत का सबसे बड़ा राज्य भारत का सबसे बड़ा विकासशील और विकसित राज्य नहीं बन सकता है। मैं पूछना चाहता हूं कि अगर दिल्ली के संगम विहार में मोहल्ला क्लीनिक बन सकता है, तो क्या लखनऊ के गोमती नगर में मोहल्ला क्लीनिक नहीं बना सकता है।

अगर दिल्ली के सरकारी अस्पताल देश के सबसे बेहतरीन अस्पताल बन सकते हैं, तो यूपी के सरकारी अस्पतालों की हालत इतनी खराब क्यों है। अगर दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल सकती है, तो यूपी के लोग इतने लंबे-लंबे पावर कट क्यों बर्दाश्त करें।

Tags: aam aadmi partyArvind KejriwalChief MinisterUttar Pradeshwill contest the upcoming 2022 assembly electionsअरविंद केजरीवालआगामी 2022आम आदमी पार्टीउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्रीलड़ेगीविधानसभा चुनाव
Previous Post

राकेश टिकैत का मोदी सरकार पर तंज, कहा जब गीदड़ की मौत आती है तो वह गांव की तरफ भागता है

Next Post

AIIMS प्रशासन ने हड़ताली नर्सों को किया आगाह, ड्यूटी पर न आए तो कटेगा वेतन

Desk

Desk

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का निरीक्षण, 2031 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया

16/07/2026
Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
AIIMS प्रशासन ने हड़ताली नर्सों को किया आगाह AIIMS administration warns striking nurses

AIIMS प्रशासन ने हड़ताली नर्सों को किया आगाह, ड्यूटी पर न आए तो कटेगा वेतन

यह भी पढ़ें

Kanika Kapoor

गौतम की हुईं ‘बेबी डॉल’ कनिका कपूर, सामने आई रॉयल शादी की खूबसूरत तस्वीरें

21/05/2022
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

आत्मघाती हमले से दहला काबुल, ब्लास्ट में 5 विदेशियों सहित 10 की मौत

02/09/2024
Bilawal Bhutto

पाकिस्तान की दहाड़ से आप बहरे हो जाओगे: बिलावल भुट्टो

02/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version