• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोरिंग से पानी की जगह निकली गैस, पाइप से निकलती आग को देखकर हैरान हुए लोग 

Writer D by Writer D
05/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
fire from boring

fire from boring

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के लालगंज में बुधवार को कराई गई बोरिंग से पानी की जगह गैस निकल रही है। बोरिंग पूरा होने के बाद जब अगरबत्ती जलाकर पूजा शुरू हुई तो अचानक आग भड़क गई।

बोरिंग की पाइप से पानी की जगह आग देख लोग हैरान हैं। तत्काल आग बुझाई गई। परेशान हाल ग्रामीणों को पहले तो समझ में नहीं आया आखिर माजरा क्या है। कुछ देर बाद दोबारा माचिस की तिली जलाकर देखा तो आग लग गई।

ख़रीहट कला ग्रामसभा के रेवारी पुरवा निवासी राजेश तिवारी गांव में अपना नया मकान बनाया है। मकान बनवाने के बाद पानी के लिए मंगलवार की रात में मशीन से बोरिंग करवाई। लगभग तीन सौ फीट बोरिंग कराने के बाद भी बोरिंग से एक बूंद भी पानी नहीं निकला।

16 पेटी शराब के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

बोरिंग से पानी नहीं निकलने से मायूस राजेश के परिजन सुबह सात बजे यह सोच कर पूजन करने गए कि शायद भगवान की प्रार्थना करने पर बोरिंग से पानी के स्रोत फूट पड़े। बोरिंग के पास अगरबत्ती जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तिली जलाई गई उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बोरिंग से तेज आग की लपटे निकलने लगीं।

हैरान परेशान लोगों ने किसी तरह से धूल-मिट्टी डाल कर आग को बुझाया। बाद में पता चला कि पाइप से गैस निकल रही है। कुछ ही देर में यह वाकया जंगल की आग तरह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। सूचना पर थानाध्यक्ष भी पहुंचे और उन्होंने भी अपने सामने माचिस जलवाकर देखा। इसके बाद मौके का निरीक्षण कर बोर को बंद करा दिया।

Tags: fire from boringup news
Previous Post

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ पंत आए आगे

Next Post

लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Simona Halep

सिमोना हालेप ने प्राग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जीता 21वां डब्ल्यूटीए खिताब

17/08/2020

बेड़ियों में जकड़कर वोट डालने पहुंचा प्रत्याशी

22/02/2022
AKTU

AKTU के पीएचडी कोर्स में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version