• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता तय करेगी उसे कैसा प्रदेश चाहिए: कमलनाथ

Writer D by Writer D
15/11/2023
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kamal Nath

Kamal Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरैना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने आज कहा कि 17 तारीख को होने वाला चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है, यह किसी प्रत्याशी या पार्टी का चुनाव नहीं है, इसलिए मतदाता को तय करना है कि उसे प्रदेश को किस ओर ले जाना है।

श्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने जिले के जौरा और दिमनी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब केवल दो दिन बचे हैं और 17 तारीख को होने वाले मतदान में आपको तय करना है कि कैसा प्रदेश आपको चाहिए है। आज आपके बीच में आकर उन्हें बहुत ख़ुशी है और आपके जो उम्मीदवार है वो मेरे प्रीतिनिधि भी है। वे पुलिस, प्रशासन और भाजपा के लोगों को बताना चाहते हैं कि कमलनाथ अब 2018 के मॉडल नहीं हैं अब 2023 का मॉडल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री (Kamal Nath) ने कहा कि आज प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है आज प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। आज प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट है। वे नौजवानों को देखते हैं तो उन्हें बड़ी चिंता होती है, क्योंकि इन नौजवानों से पूरे मध्यप्रदेश का निर्माण होना है। लेकिन अगर इन्हीं का भविष्य अंधकार में रहा तो किस तरह से निर्माण होगा। आज मध्यप्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। आज प्रदेश में पैसे दो और रोजगार लो की व्यवस्था चल रही है, प्रदेश में 250 से अधिक घोटाले हुए हैं।

श्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा मशीन अब डबल स्पीड से चल रही है। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश में घूमते हैं, किसान मिलते हैं और उनसे कहते हैं कि उन्हें खाद दिलवा दीजिए। आज नौजवान बिना काम के, किसान बिना दाम के, वे कहते हैं कि फिर शिवराज सिंह चौहान किस काम के हैं।

उन्होंने (Kamal Nath) कहा कि श्री चौहान कहते थे कि वे एक लाख युवाओं को नौकरी देने वाले हैं तब वे उनसे कहते थे कि आप एक लाख युवाओं को नौकरी छोड़िए जो रिक्त खाली पद हैं, उन्हें ही भर दीजिए। लेकिन श्री चौहान की झूठ की मशीन लगातार डबल स्पीड से चलती रही। श्री चौहान ने कहा था कि वे 450 में सिलेंडर देंगे क्या आपको सिलेंडर मिला।

कांग्रेस नेता ने 15 महीने की सरकार पर बोलते हुए कहा कि हमने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। हमने मुरैना में 46 हजार किसानों का कर्जा माफ़ हमने किया था। हमने 15 महीने की सरकार में 1000 गौशालाएं बनवाई थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही हम फिर से किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे। हमारी सोच है कि किसानों की जेब में पैसा पहुंचे और उसे फसल का सही दाम मिले। हमारी सरकार थी तब किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना नहीं पड़ता था। आप हमारी 15 महीने की सरकार के गवाह हैं।

उन्होंने कहा कि वे आपको बताना चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार आने पर हम सभी माताओं और बहनो को 1500 रूपये प्रति महीने सम्मान राशि देंगे, गैस का सिलेंडर 500 रूपये में देने का काम करेंगे। श्री चौहान को आज प्रदेश का परेशान किसान और रोजगार के लिए भटकता नौजवान नहीं दिखता है।

Tags: kamal nathMadhya Pradesh Electionmp newsNational news
Previous Post

नहीं रहे ‘सहाराश्री’, मुंबई में ली अंतिम सांस

Next Post

भूपेंद्र हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
Next Post
Murder

भूपेंद्र हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान में कोरोना

अफगानिस्तान में कोविड-19 के 125 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 39,044 हुई

21/09/2020

28 जून को दस्तक देगा, शाओमी का डुअल पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी

26/06/2021
Suspended

बिजली चोरी को रफादफा करना पड़ा भारी, चार इंजीनियर निलंबित

27/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version