• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
24/07/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Hariyali Teej

Hariyali Teej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सनातन धर्म में हरियाली तीज (Hariyali Teej) के व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। ये व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं दोनों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन व्रती महिलाओं उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं।

हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की लिए करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने और पूजा करने से दांपत्य जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। साथ ही पति की आयु लंबी होती है। हालांकि, इस साल लोगों के मन में हरियाली तीज के व्रत की डेट को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है, लेकिन इस साल 15 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। आइए इसका अध्यात्मिक और धार्मिक महत्व जानते हैं।

हरियाली तीज (Hariyali Teej) तिथि 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 15 अगस्त 2026 को शाम 05 बजकर 28 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार, पर्व मनाने की परंपरा की वजह से हरियाली तीज का व्रत और पूजा 15 अगस्त 2026, शनिवार को की जाएगी।

हरियाली तीज 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

इस साल हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और ये सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक रहने वाला है।

हरियाली तीज का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन ही माता पार्वती की तपस्या सफल हुई थी और भगवान शिव ने उनको अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। माता पार्वती के इस समर्पण और प्रेम से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनाया था। यही कारण है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं माता गौरी की पूजा करती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान मांगती है। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की कामना के लिए इस व्रत को रखती हैं। हरियाली तीज जीवन में खुशहाली और प्रेम के संचार का संदेश देती है।

Tags: hariyali teej
Previous Post

सावन में कब करना चाहिए रुद्राभिषेक?, जानें सही पूजन विधि

Next Post

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mala Jaap
धर्म

इस माला इस समय करें धारण, मिलेंगे शुभ परिणाम

28/07/2026
Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Kaleere Design
फैशन/शैली

दुल्हन के लिए है परफेक्ट है कलीरे के ये लेटेस्ट डिजाईन

28/07/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

28/07/2026
Next Post
Budh Dev

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने किया सात अक्तूबर को गढ़ भोज दिवस मनाने का आह्वान

30/09/2024

महात्मा गांधी और राखी सावंत वाले बयान पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी सफाई

20/09/2021
Drowned

डैम में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, परिवारों में मचा कोहराम

16/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version